क्या आप लाखों रुपए खर्च करके एक ऐसा फोन खरीदेंगे जो जेब से निकलते ही टूटे हुए शीशे की तरह बिखर जाए. जरा सोचिए आपने अपनी गाड़ी की कीमत जितना पैसा खर्च किया. दुनिया का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन iPhone Duo खरीदा और खरीदने के महज 6 घंटे बाद जब आपने फोन खोला तो बीच की स्क्रीन से चटक की आवाज आई और हमेशा के लिए बंद हो गई. जी हां, Apple के पहले फोल्डेबल फोन पर इस समय बहुत बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर लाखों के इस फोन के साथ ऐसा क्या हो रहा है? क्या यह Apple की सबसे बड़ी नाकामी है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है.