8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो सैलरी में होगा बंपर उछाल

8th Pay Commission Big Update | Fitment Factor | Minimum Salary | Govt Employees Salary Hike News
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और केंद्र सरकार के कर्मचारी बड़ी सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा 2.57 (7वें वेतन आयोग में लागू) से बढ़ाकर 2.86 से 3.25 करने की मांग रखी है. अगर सरकार अधिकतम 3.25 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तो वर्तमान न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹54,000 से ₹58,500 तक पहुंच सकती है. यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी वेतन संशोधन बढ़ोतरी मानी जा रही है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा.


Similar News