भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव सामने आ सकता है. इस बदलाव के साथ 273 नई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं, जिससे भारतीय लोकतंत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है. इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि कैसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा, और इसके लिए दो अहम विधेयक क्यों लाए जा रहे हैं- एक संविधान संशोधन विधेयक और दूसरा परिसीमन आयोग के गठन से जुड़ा कानून.