अंदर से कैसा दिखता है एशिया का सबसे बड़ा Jewar Airport? 28 मार्च को होने वाला है उद्घाटन

Jewar International Airport Inside Tour | Mega Infra Project of India | Uttar Pradesh News |
By :  जीतेंद्र चौहान
Updated On : 25 March 2026 1:13 PM IST

Noida International Airport, जिसे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी कहा जाता है, भारत की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक है. इस वीडियो में आपको एयरपोर्ट का अंदर से खास टूर दिखाया गया है, जिसमें इसकी आधुनिक सुविधाएं, एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, इको-फ्रेंडली डिजाइन और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं. ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदलने वाला है. यहां स्मार्ट बोर्डिंग सिस्टम, फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, बड़े और आरामदायक टर्मिनल, और सभी धर्मों के यात्रियों के लिए प्रेयर रूम जैसी सुविधाएं दी गई हैं. साथ ही, सोलर पावर और पर्यावरण के अनुकूल प्लानिंग के जरिए भारत के सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस को भी दिखाया गया है.


Similar News