इस महिला के इतने लंबे हैं बाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मिलिए उत्तराखंड की रेणु धरियाल से, टिप्स भी लीजिए

रेणु धरियाल एक यूट्यूबर भी हैं और दूसरी औरतों के साथ केयर टिप्स शेयर करती हैं. उन्होंने बताया कि वह 2015 से लगातार बाल बढ़ा रही थीं और इन्हें मेटेंन करने के लिए धैर्य की जरूरत होती है.

( Image Source:  Guinness World Records X post )
Edited By :  सुप्रभा सक्सेना
Updated On : 8 Aug 2026 4:53 PM IST

भारत की रेणु धरियाल ने सबसे लंबे बालों का नया रिकॉर्ड बनाया है. उनके बाल 8 फीट से भी ज्यादा लंबे हैं. वह उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली हैं. रेणू के बाल एकदम काले हैं और 271.50 cm (8 फीट 10 इंच) लंबे हैं.

रेणू के बाल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सबसे लंबे बालों वाले व्यक्ति रॉबर्ट वाडलो से बस थोड़े ही कम हैं.उनकी लंबाई 272 cm (8 फीट 11.1 इंच) थी. रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है जिनके बाल 257.33 cm (8 फुट and 5.3 इंच) हैं. रेणु एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं जो दूसरी महिलाओं के साथ ब्यूटी टिप्स शेयर करती हैं.

अपने बाल इतने लंबे होने के बारे में बताते हुए रेणु ने कहा कि वह 2015 से लगातार उन्हें बढ़ा रही थीं. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है और इसी बात ने उन्हें इतने लंबे बाल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

Full View

उन्होंने यह भी कहा कि 2015 के बाद से उन्होंने कभी अपने बाल नहीं कटवाए.तस्वीरों की एक सीरीज में रेणु को दिखाया गया है, जिनके बाल जमीन पर पीछे की ओर फैले हुए हैं, बिस्तर के किनारे से लटक रहे हैं और फर्श पर बैठी रेणु के चारों ओर घेरा बनाए हुए हैं. उनके बाल घने और चमकदार भी हैं. जब उन्हें बालों को जमीन से दूर रखना होता है, तो रेणु उन्हें एक खास तरह की चोटी में बांध लेती हैं. इतने लंबे बालों की देखभाल करने के लिए बहुत धैर्य की जरूरत होती है.

रेणु ने बताया कि उन्हें अपने बाल धोने और सुलझाने में घंटों लग जाते हैं. वह घर पर ही बालों का तेल और शैम्पू भी बनाती थीं और बालों की देखभाल के अपने तरीके ऑनलाइन अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती थीं.

Similar News