सोशल में Viral हो रहा मौलाना अब्दुल्ला सलीम कौन? जहरीले बयान का क्या है योगी कनेक्शन

मौलाना अब्दुल्ला सलीम के एक कथित बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है.

( Image Source:  @jpsin1- X )

बिहार में एक मजहबी तकरीर के दौरान दिए गए बयान के बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम का नाम अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद बिहार से लेकर यूपी तक सियासी और धार्मिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है.

मौलाना के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. राजधानी Lucknow में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना का पुतला भी फूंका और जल्द कार्रवाई की मांग की. आइए इस कड़ी में जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम कौन और उनके इस बयान का क्या है योगी कनेक्शन से...

मौलाना अब्दुल्ला सलीम कौन?

मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक प्रभावशाली इस्लामिक वक्ता के रूप में जाना जाता है. हालांकि उनके हालिया बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. आलोचकों का कहना है कि उनके बयान से ऐसा प्रतीत होता है मानो यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के इरादे से दी गई हो. बयान के सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों में तीखा आक्रोश देखा जा रहा है, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तनाव का माहौल भी बन गया है.

 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में मौलाना के जहरीले बयान को काफी आपत्तिजनक माना जा रहा है, जिसके चलते बिहार और उत्तर प्रदेश में विवाद गहरा गया है. इस मामले को लेकर कई हिंदू संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने इसे सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश बताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल इस पूरे विवाद पर पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

Similar News