दो लड़कों के साथ सो जाओ नहीं तो... लखनऊ में अवैध संबंध बनवाने के चक्कर में लड़कियों के बीच मारपीट- देखिए VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि यूपी के लखनऊ का बताया जा रहा है वायरल वीडियो में पहले तीन लड़कियों को आपस में मारपीट करते हुए देखा जा सकता है कि जिसके बाद एक लड़की ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रही थी दोनों लड़कियां. आइए मामले को विस्तार से जानते हैं.

( Image Source:  @Mercedes5494-X )

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है. वीडियो में एक युवती खुद को प्रताड़ित किए जाने का दावा करते हुए प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग कर रही है. युवती का आरोप है कि उस पर जबरन आपत्तिजनक संबंध बनाने का दबाव डाला गया और विरोध करने पर मारपीट, नौकरी छिनवाने तथा जान से मारने की धमकियां दी गईं.

वायरल वीडियो में युवती ने अपना नाम अलीशा सिंह बताया है. उसका कहना है कि उसे कोमल कौर नाम की महिला ने मिलने के लिए बुलाया था. वह जब तय स्थान पर पहुंची तो वहां दो अन्य युवतियां भी मौजूद थीं. आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकाते हुए दो युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई.

युवती का दावा है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे थप्पड़ मारकर वीडियो बनाने की बात कही गई. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो जहां भी मिलेगी, उसके साथ मारपीट की जाएगी और उसकी नौकरी भी नहीं करने दी जाएगी.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ मामला

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. वायरल पोस्टों में दावा किया गया कि युवती लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहती है और लगातार प्रताड़ना का सामना कर रही है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

पुलिस ने जांच में क्या पाया?

मामला सामने आने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्रारंभिक जांच की. थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, वीडियो में बताए गए पते की जांच की गई, लेकिन वहां बताए गए विवरण के अनुरूप कोई जानकारी नहीं मिली. इसके अलावा, अब तक संबंधित युवती की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है.

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि यदि वीडियो में दिखाई दे रही युवती वास्तव में पीड़ित है तो उसे तत्काल थाने पहुंचकर या किसी भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए. शिकायत मिलने के बाद तथ्यों की जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Similar News