ऑनलाइन वीडियो देखकर पिता के शव के किए टुकड़े, गोली चली, लेकिन नहीं हुई पड़ोसियों को कोई खबर; जानें लखनऊ हत्याकांड की 20 बड़ी बातें

लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है. आरोप है कि 21 वर्षीय बेटे ने गुस्से में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. आरोपी ने लाश के टुकड़े किए और जलाने के लिए तारपिन का तेल मंगाया था.

( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 25 Feb 2026 8:56 AM IST

Lucknow Murder Incident: लखनऊ के आशियाना इलाके से सोमवार ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. एक बेटे ने ही अपने पिता की पहले गोली मारकर हत्या की और उनकी डेड बॉडी के टुकड़े करके ड्रम में भर दिए और कुछ बाहर फेंक आया.

हत्या आशियाना सेक्टर-एल निवासी वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हुआ है और अपराध को अंजाम देने वाला उनका 21 साल का बेटा अक्षत है. अक्षत ने पिता की हत्या करके ऑनलाइन देखा कि लाश को कैसे काटना है. उसके अनुसार ही उसने अपने पिता के शरीर को काटा. आइये जानते हैं इस केस के बार में बड़ी बातें.

  1. पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी की तड़के करीब साढ़े चार बजे पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई थी. मानवेंद्र सिंह ने बेटे को उसकी गतिविधियों को लेकर डांटा और राइफल उठाकर चेतावनी दी, लेकिन बाद में उसे रखकर सोने चले गए.
  2. आरोपी का कहना है कि उसे लगा राइफल खाली है. गुस्से में उसने ट्रिगर दबा दिया और गोली सीधे पिता के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
  3. मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के साथ 33 मिनट तक घटनास्थल का रीक्रिएशन किया, जिसमें कई कई अहम बातें सामने आईं.
  4. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी तारपीन का तेल लेकर आया और इंटरनेट पर सर्च किया कि शव को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है.
  5. उसने ऑनलाइन चाकू और आरी मंगवाई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने के साथ हाथ-पैर काटे जाने और पेट फाड़े जाने की पुष्टि हुई है.
  6. घटना के समय घर की दूसरी मंजिलों पर लोग मौजूद थे, फिर भी किसी ने गोली चलने की जानकारी नहीं दी.
  7. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शव को जलाने की योजना बनाई और तारपीन का तेल खरीदा था.
  8. उसने इंटरनेट पर सर्च किया कि शव को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखा जाए. जिससे शक होता है कि वह धीरे-धीरे लाश को जलाना चाहता था ताकि शक न हो.
  9. आरोपी ने लाश की बदबू छुपाने के लिए पूरे घर में रूम स्प्रे भी छिड़का था. हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल उसने गद्दे के नीचे छिपा दिया था और घर साफ करने की कोशिश की थी.
  10. घटना के दौरान उसकी बहन भी वहां मौजूद थी. जिसे उसने जान से मारने की धमकी दी और चुप करा दिया.
  11. हत्या को अंजाम देने के बाद अक्षत पुलिस थाने पिता के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा था.
  12. पोस्टमॉर्टम में सिर में गोली, हाथ-पैर काटे जाने और पेट फाड़े जाने की पुष्टि हुई है.
  13. लाश के टुकड़ों को लैब जांच के लिए भेजे गए हैं.
  14. मानवेंद्र सिंह तीसरी मंजिल पर रहते थे. 110 किलो वजनी शव को नीचे लाने में किसी और की भूमिका की भी जांच हो रही है.
  15. घटना के समय पहली मंजिल पर चाचा का परिवार और दूसरी मंजिल पर किराएदार मौजूद थे, लेकिन किसी ने गोली की आवाज की पुष्टि नहीं की.
  16. किराएदार अगले दिन घर छोड़कर चला गया, जिसकी भी जांच की जा रही है.
  17. छह महीने पहले NEET परीक्षा को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था, लेकिन हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
  18. पुलिस आरोपी की ब्रेन मैपिंग कराने पर विचार कर रही है, जिसमें दिमाग की तरंगों के जरिए सच्चाई जानने की कोशिश की जाती है.
  19. अक्षत चाहत था कि वह बिज़नेस करे और उसके पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे. इसी वजह से दोनों के बीच अकसर विवाद होता रहता था.
  20. कुछ दिन पहले अक्षत घर छोड़कर भाग गया था और एक लेटर छोड़कर गया था.

Similar News