आप सिंगल है और डेटिंग ऐप पर प्यार ढूंढ रहे हैं तो हो जाइए सावधान! नहीं तो लग सकता है लाखों का चूना
नोएडा में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर महिला ने युवक को मिलने बुलाया और नशा पिलाकर गहने व नकदी लूट ली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया।
आजकल ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर दोस्ती और प्यार ढूंढना बहुत आम बात हो गई है. लोग घर बैठे आसानी से नए लोगों से जुड़ते हैं और उम्मीद करते हैं कि शायद कोई अच्छा दोस्त या पार्टनर मिल जाए. लेकिन इन ऐप्स का इस्तेमाल अब कुछ बदमाश लोग ठगी और चोरी के लिए भी करने लगे हैं. हाल ही में नोएडा में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को डेटिंग ऐप पर मिली लड़की के साथ मिलने जाना बहुत महंगा पड़ गया.
दरअसल, कुछ दिन पहले नोएडा के सेक्टर-126 थाने में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि उसे एक डेटिंग ऐप पर एक महिला से मुलाकात हुई. दोनों की बातचीत शुरू हुई, रोजाना चैट होती थी, कॉल्स होती थीं. धीरे-धीरे युवक का उस महिला पर भरोसा बन गया. महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जगह बताई- सेक्टर-94 में स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग. युवक वहां पहुंचा. मुलाकात के दौरान महिला ने उसे काफी ज्यादा शराब पिला दी. युवक इतना नशे में चूर हो गया कि वह होश खो बैठा. इसी नशे का फायदा उठाकर महिला ने उसके गले से सोने की चेन, उंगली से अंगूठी, हाथ से ब्रेसलेट और जेब से करीब 27 हजार रुपये नकद चुरा लिए और वहां से फरार हो गई.
महिला आरोपी समेत दो गिरफ्तार
जब युवक को होश आया तो उसने तुरंत सेक्टर-126 पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद कर ली गई. पुलिस की आगे की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी महिला सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर अकेले रहने वाले सिंगल लड़कों को निशाना बनाती थी. पहले वह मैसेज और कॉल के जरिए उनसे दोस्ती बढ़ाती थी, धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लेती थी. फिर मिलने का प्लान बनाकर उन्हें किसी जगह बुलाती थी. मुलाकात के दौरान वह उन्हें ज्यादा शराब या नशीला पदार्थ पिला देती थी. जब वे नशे में बेहोश हो जाते, तो वह उनके सोने के जेवर और पैसे चुराकर भाग जाती थी.
डेटिंग ऐप्स यूज करने वालों को चेतावनी
चोरी का यह सामान उसका साथी बेच देता था और दोनों मिलकर पैसे बांट लेते थे. यह घटना उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो सिंगल हैं और डेटिंग ऐप्स पर प्यार या दोस्ती की तलाश में लगे हुए हैं. ऑनलाइन किसी से भी बात करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. किसी को जल्दी से भरोसा न करें, खासकर जब कोई आपको अकेले में मिलने के लिए बुलाए. हमेशा सार्वजनिक जगह पर मिलें, किसी को अपनी पर्सनल जानकारी या लोकेशन शेयर न करें, और अगर संभव हो तो किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को बताकर ही किसी से मिलने जाएं. न