Delhi Tarun Murder Case : 16 गिरफ्तार, बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक, उत्तर नगर हत्याकांड के 10 बड़े Updates
Uttam Nagar Murder Case : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई. जानें केस के 10 बड़े अपडेट.
Delhi Uttam Nagar Murder Case : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई 26 वर्षीय तरुण की हत्या का मामला अभी भी चर्चा में बना हुआ है. एक मामूली विवाद से शुरू हुई यह घटना देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें युवक की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. अब तक पुलिस ने इस मामले मे 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एमसीडी ने कुछ आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाइर् की है. फिलहाल, हाईकोर्ट ने एमसीडी की कार्रवाई पर अस्थायी रोक लाग दी है. आइए जानते हैं इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक क्या-क्या बड़े अपडेट सामने आए.
1. होली के दिन कैसे शुरू हुआ विवाद?
4 मार्च 2026 को दिल्ली के उत्तम नगर में होली खेलते समय पानी से भरा गुब्बारा एक महिला पर गिर गया. इसी छोटी सी बात को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया.
2. कौन था इस घटना का शिकार?
इस झड़प में 26 वर्षीय तरुण बुटोलिया नाम के युवक की लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह फिटनेस और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था.
3. क्या यह सिर्फ होली का झगड़ा था?
जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच करीब 50 साल से पुराना विवाद चल रहा था, जिसमें पार्किंग, कूड़ा फेंकने और मोहल्ले के छोटे-छोटे झगड़े शामिल थे. होली का विवाद उसी पुराने तनाव का ट्रिगर बन गया.
4. घटना के बाद इलाके में क्या हालात बने?
हत्या के बाद उत्तम नगर इलाके में तनाव फैल गया. लोगों ने सड़कें जाम कीं और कई जगह वाहनों में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं.
5. पुलिस ने अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया?
दिल्ली पुलिस ने जांच तेज करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. रिपोर्टों के मुताबिक इस मामले में महिलाओं और एक नाबालिग सहित करीब 16 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है.
6. क्या सरकार या राजनीतिक नेताओं ने हस्तक्षेप किया?
घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. इस केस को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई. महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आरोपियों से जुड़े घरों में ताले और दरवाज़े तोड़कर ज़बरदस्ती घुस गए, प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की और घरों के कुछ हिस्सों में आग लगा दी.
7. क्या आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला?
घटना के बाद नगर निगम ने एक आरोपी के घर के अवैध हिस्से पर डिमोलिशन कार्रवाई की, जिसे पुलिस जांच से जुड़ी कार्रवाई बताया गया.
8. क्या इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी गई?
इस बीच कुछ आरोपियों के परिवारों ने घर गिराए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई तक और डिमोलिशन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्देश दिया. आरोपियों ने अदालत में कहा कि एमसीडी की कार्रवाई से इलाके के लोग डरे हुए हैं.
9. क्या इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है?
हत्या के कई दिन बाद भी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
10. अब इस केस में आगे क्या हो सकता है?
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चार्जशीट की तैयारी चल रही है. वहीं पीड़ित परिवार ने मामले की गहन जांच और कड़ी सजा की मांग की है, जिससे केस अभी भी चर्चा में बना हुआ है.