कैमरे छीने, गलत तरीके से छुआ और महिला पत्रकारों से बदसलूकी...10 Points में जानें आखिर जंतर-मंतर पर क्या हुआ? क्राइम ब्रांच करेगी जांच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इस मामले में अब क्राइम ब्रांच जांच करेगी, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए. एक पत्रकार ने एक ACP पर आरोप लगाया कि जब वह पुलिस की कार्रवाई रिकॉर्ड कर रही थीं, तब अधिकारी ने उन्हें खराब तरीके से छुआ और धक्का दिया. महिलाओं ने बाद में पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि शिकायत तुरंत दर्ज नहीं की गई.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला पत्रकारों की शिकायतें मिल गई हैं और उन्हें निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है. मामले पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने चिंता जताते हुए पत्रकारों को बिना डर के काम करने की अनुमति देने और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा और आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से बदसलूकी, कैमरे छीने जाने और पत्रकारों को खींचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं.
10 Points में समझें पूरा मामला?
1. जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए.
2. एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई रिकॉर्ड करते समय एक ACP ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और फिर धक्का देकर पीछे कर दिया.
3. दिल्ली पुलिस ने कहा कि महिला पत्रकारों की शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेज दी गई हैं, जो मामले की निष्पक्ष जांच करेगी.
4. प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने पुलिस के कथित व्यवहार पर चिंता जताई और कहा कि पत्रकारों को बिना डर के अपना काम करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.
5. परिषद ने दिल्ली पुलिस से महिला पत्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने और मीडिया कर्मियों को रिपोर्टिंग के दौरान पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की अपील की.
6. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मामले पर जवाब देना चाहिए.
7. राहुल गांधी ने कहा कि सैकड़ों पत्रकार घंटों तक FIR दर्ज करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बैठे रहे. उन्होंने सवाल उठाया कि शिकायत दर्ज करना पुलिस की बुनियादी जिम्मेदारी है.
8. राहुल गांधी के मुताबिक, शनिवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी, कैमरे छीने जाने और पत्रकारों को खींचे जाने के आरोप भी लगाए.
9. राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं के साथ पुलिस के कथित गलत व्यवहार का यह पहला मामला नहीं है और पहले भी ऐसे व्यवहार के वीडियो सामने आने का दावा किया गया है.
10. इस मामले में सीजीपी का भी बयान आया था और बीती रात सौरभ दास ने महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी की घटना का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की थी.