छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती मामले में केंद्र सरकार और चीफ पोस्ट मास्टर की अपील खारिज कर दी है. मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र और न्यायाधीश संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के फैसले को सही ठहराया. कोर्ट ने कहा कि 20 दिसंबर 2012 को जारी अंकसूची और प्रमाणपत्र के आधार पर अभ्यर्थी को केवल बोर्ड की मान्यता बाद में निलंबित होने के कारण अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता.