असम चुनाव से पहले कांग्रेस की ये हैं पांच गारंटी! महिलाओं को हर महीने पैसे, ₹25 लाख हेल्थ कवर का वादा

Assam Congress Manifesto: असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बीच Mallikarjun Kharge ने रविवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया. इस मेनिफेस्टो में महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और आम परिवारों को साधने के लिए पांच बड़ी गारंटियों का ऐलान किया गया है.

( Image Source:  ANI )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 29 March 2026 5:19 PM IST

असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बीच Mallikarjun Kharge ने रविवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया. इस मेनिफेस्टो में महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और आम परिवारों को साधने के लिए पांच बड़ी गारंटियों का ऐलान किया गया है.

नौबोइचा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में 'बिना शर्त' योजनाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार लोगों को सीधे आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने पर फोकस करेगी.

क्या हैं कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटियां?

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच प्रमुख वादे किए हैं, जिनमें सबसे बड़ा फोकस महिलाओं और गरीब परिवारों पर है.

  1. सभी महिलाओं को हर महीने 'बिना शर्त' कैश ट्रांसफर
  2. महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए ₹50,000 की सहायता
  3. हर परिवार को ₹25 लाख तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस
  4. 10 लाख भूमिपुत्रों को स्थायी जमीन का पट्टा
  5. बुजुर्गों को हर महीने ₹1,250 की आर्थिक मदद

खड़गे ने कहा कि 'हम इस नकद हस्तांतरण को ‘बिना शर्त’ कह रहे हैं, क्योंकि अभी जो पैसा बीजेपी महिलाओं को दे रही है, वह शर्तों के साथ दिया जा रहा है'

महिलाओं के लिए ‘अनकंडीशनल’ कैश ट्रांसफर क्यों खास?

खड़गे ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता को शर्तों से जोड़ती है. इसके उलट कांग्रेस ने वादा किया है कि बिना किसी राजनीतिक या सदस्यता शर्त के सभी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगी.

स्वास्थ्य और जमीन को लेकर क्या वादे किए गए?

कांग्रेस ने हर परिवार को ₹25 लाख तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा किया है. खड़गे ने दावा किया कि राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना में इस तरह की योजनाएं सफल रही हैं. जमीन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हर साल पट्टा देती है, लेकिन कांग्रेस स्थायी ‘पट्टा’ देगी ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

Similar News