किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता IPL और किनका अभी तक नहीं खुला खाता? जानें सबकुछ

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. पिछली बार कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकार तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम कौन सी है और किन टीमों को अभी तक खाता भी नहीं खुला है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं. आइए, जानते हैं...;

( Image Source:  X )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 17 March 2025 4:19 PM IST

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. कुल 10 टीमें IPL ट्रॉफी के लिए एक -दूसरे से भिड़ेंगी. पिछली बार कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था. हालांकि, कई खिलाड़ियों ने अब नई टीम का दामन थाम लिया है. ऐसे में इस बार मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है.

सबसे ज्यादा बार IPL ट्रॉफी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीती है. इसके बाद केकेआर का नंबर आता है. आइए, जानते हैं किस टीम ने कितनी बार IPL ट्रॉफी जीती और किसका अब तक खाता नहीं खुला...

आईपीएल खिताब जीतने वाली टीमें

  1. मुंबई इंडियंस (MI) – 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
  2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 2 बार (2012, 2014)
  4. राजस्थान रॉयल्स (RR) – 1 बार (2008)
  5. डेक्कन चार्जर्स (DC) – 1 बार (2009)
  6. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 1 बार (2016)
  7. गुजरात टाइटंस (GT) – 1 बार (2022)

IPL में किस साल कौन सी टीम बनी विजेता?

  1. 2008 - राजस्थान रॉयल्स
  2. 2009- डेक्कन चार्जर्स
  3. 2010- चेन्नई सुपर किंग्स
  4. 2011- चेन्नई सुपर किंग्स
  5. 2012- कोलकाता नाइट राइडर्स
  6. 2013- मुंबई इंडियंस
  7. 2014- कोलकाता नाइट राइडर्स
  8. 2015- मुंबई इंडियंस
  9. 2016- सनराइजर्स हैदराबाद
  10. 2017- मुंबई इंडियंस
  11. 2018- चेन्नई सुपर किंग्स
  12. 2019 - मुंबई इंडियंस
  13. 2020- मुंबई इंडियंस
  14. 2021- चेन्नई सुपर किंग्स
  15. 2022- गुजरात टाइटंस
  16. 2023- चेन्नई सुपर किंग्स
  17. 2024- कोलकाता नाइटराइडर्स

इन टीमों का नहीं खुला खाता

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु का खाता अब तक नहीं खुल पाया है. टीम 3 बार फाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई. उसे डेक्कन चार्जर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा, लखनऊ सुपरजाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स भी अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं.

Similar News