साप्ताहिक राशिफल: सिंह-तुला को मिलेगा बड़ा लाभ, कन्या-वृश्चिक रहें सावधान
इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए बड़े बदलाव का संकेत दे रही है. कहीं करियर में नए मौके मिलेंगे तो कहीं खर्च और तनाव बढ़ सकता है. खासकर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता जिम्मेदारियों, अवसरों और चुनौतियों का मिला-जुला पैकेज लेकर आया है.
इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए बड़े बदलाव का संकेत दे रही है. कहीं करियर में नए मौके मिलेंगे तो कहीं खर्च और तनाव बढ़ सकता है. खासकर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता जिम्मेदारियों, अवसरों और चुनौतियों का मिला-जुला पैकेज लेकर आया है. जानिए इस सप्ताह आपकी राशि का हाल क्या कहता है और कैसे आप सही फैसले लेकर अपने सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे. इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपसे सलाह लेने आएंगे. कोई आपसे उधार भी मांग सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें. व्यापार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रह सकता है. नौकरी में परेशानी आ सकती है और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. किसी को पैसा उधार देने से बचें. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है. हालांकि सेहत ठीक रहेगी और धार्मिक कामों में मन लगेगा. प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है.
तुला साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. किस्मत का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और नए काम करने का मौका मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत होगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.