Weekly Horoscope: मेष से कर्क तक, इन राशि पर होगी धन की वर्षा तो इन लोगों को सेहत का रखना होगा ध्यान!
13-19 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें. मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए करियर, धन और स्वास्थ्य के खास संकेत.
अप्रैल 2026 का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी. आर्थिक फैसलों से लेकर करियर और रिश्तों तक. हर क्षेत्र में इस सप्ताह का प्रभाव देखने को मिलेगा.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कितना शुभ रहेगा, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कहां आपको फायदा मिल सकता है तो यह साप्ताहिक राशिफल आपके लिए पूरी गाइड साबित होगा.
मेष साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: मंगल
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सतर्कता और संयम का संकेत दे रहा है. सप्ताह की शुरुआत में मानसिक दबाव और आर्थिक उलझनें परेशान कर सकती हैं, इसलिए लेन-देन में विशेष सावधानी रखें. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. हालांकि सप्ताह के मध्य से स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों में गति आएगी. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक होगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: शुक्र
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि जरूरी मामलों में कम बोलना और ज्यादा सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. सप्ताह के अंत में छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: बुध
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में ही कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. हालांकि बीच-बीच में कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों को लाभकारी सौदे मिल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. प्रेम जीवन में आनंद और साथ में समय बिताने के अवसर मिलेंगे.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: चंद्र
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक उन्नति के संकेत दे रहा है. आय में वृद्धि और शुभ समाचार मिल सकते हैं. अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. सप्ताह के अंत में किसी करीबी से निराशा मिल सकती है, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें. मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए सकारात्मक सोच रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.