साप्ताहिक राशिफल: सिंह से वृश्चिक तक, किस राशि के करियर में दिखेगा उछाल और किसे लेना होगा सोच समझकर फैसला?

अप्रैल 2026 का यह सप्ताह सिंह से लेकर धनु राशि तक के जातकों के लिए कई बड़े संकेत लेकर आया है. कहीं करियर में उछाल दिखेगा, तो कहीं आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी. ग्रहों की बदलती चाल आपके जीवन के अलग-अलग पहलुओं- जैसे नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालने वाली है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 April 2026 6:00 AM IST

अप्रैल 2026 का यह सप्ताह सिंह से लेकर धनु राशि तक के जातकों के लिए कई बड़े संकेत लेकर आया है. कहीं करियर में उछाल दिखेगा, तो कहीं आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी. ग्रहों की बदलती चाल आपके जीवन के अलग-अलग पहलुओं- जैसे नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालने वाली है.

अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह आपकी किस्मत आपका कितना साथ देगी, कहां आपको मौके मिलेंगे और किन मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, तो यह राशिफल आपके लिए पूरी तरह गाइड का काम करेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: अग्नि
  • स्वामी ग्रह: सूर्य

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और खुशियों का संकेत लेकर आया है. नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. करियर और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं. परिवार और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना और वाणी में संयम बनाए रखना जरूरी होग.

कन्या साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: पृथ्वी
  • स्वामी ग्रह: बुध

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और प्रगति देने वाला रहेगा. करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्य के सिलसिले में छोटी यात्राएं हो सकती हैं. भाग्य का साथ मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: वायु
  • स्वामी ग्रह: शुक्र

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव और राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. हालांकि व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिससे भागदौड़ बढ़ सकती है. पारिवारिक और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: जल
  • स्वामी ग्रह: मंगल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. कार्यक्षेत्र में भी कुछ बाधाएं आ सकती हैं. परिवार और संतान से जुड़ी चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा. सप्ताह के अंत में कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी स्थिति में सुधार आएगा और मन को राहत मिलेगी.

Similar News