अप्रैल माह में आएंगे हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख त्योहार, जानें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 में हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक कई बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में इस महीने की पूरी व्रत-त्योहार लिस्ट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है.

अप्रैल महीने में त्योहार की लिस्ट

(Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 29 March 2026 6:30 AM IST

हिंदू धर्म में हर माह आने वाले व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व होता है. ये व्रत- त्योहर हिंदू कैलेंडर के तिथियों के आधार पर निर्धारित होते हैं. साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आरंभ होने वाला है. अप्रैल का महीने के दौरान हिंदू माह बैशाख शुरू होगा. अप्रैल के महीने में कई तरह के व्रत-त्योहार रखे जाएंगे.

अप्रैल माह में हनुमान जयंती, बैशाखी, सीत नवमी, एकादशी व्रत, महावीर जयंती और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे. हिंदू कैलेंडर के अनुसार आइए जानते हैं अप्रैल माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में कब कौन से व्रत-त्योहार रखे जाएंगे.

अप्रैल 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट

  • हनुमान जयंती- 2 अप्रैल, गुरुवार
  • चैत्र पूर्णिमा- 2 अप्रैल, गुरुवार
  • वैशाख प्रारंभ- 3 अप्रैल, शुक्रवार
  • वरुथिनी एकादशी- 13 अप्रैल, सोमवार
  • बैसाखी- 14 अप्रैल, मंगलवार
  • बुध प्रदोष व्रत- 15 अप्रैल, बुधवार
  • परशुराम जयंती- 19 अप्रैल, रविवार
  • अक्षय तृतीया- 19 अप्रैल, रविवार
  • गंगा सप्तमी- 23 अप्रैल, गुरुवार
  • बगलामुखी जयंती- 24 अप्रैल, शुक्रवार
  • सीता नवमी- 25 अप्रैल, शनिवार
  • मोहिनी एकादशी- 27 अप्रैल, सोमवार
  • भौम प्रदोष व्रतृ- 28 अप्रैल, मंगलवार
  • नृसिंह जयंती- 30 अप्रैल, गुरुवार

हनुमान जयंती

राम नवमी के बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर प्रभु राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदर कांड का पाठ करने से जीवन में सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है और जीवन से भय दूर होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

चैत्र पूर्णिमा

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखने और भगवान की विशेष पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

वरुथिनी एकादशी

13 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष को वरुथिनी एकादशी मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. एकादशी पर व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

बैसाखी

14 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा. यह पर्व किसानों के लिए बहुत ही खास पर्व होता है. जो अच्छी फसल होने के लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं. इस दिन कई तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं.

अक्षय तृतीया

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन सोना और नई संपत्ति खरीदना बहुत ही शुभ होता है. शास्त्रों में अक्षय तृतीया को युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है.

परशुराम जयंती

19 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है. भगवान परशुराम को विष्णुजी के छठा अवतार माना जाता है. भगवान परशुराम ने अवतार लेकर पृथ्वी पर पापी राजाओं का संहार किया था.

Similar News