Met Gala 2026: 142 करोड़ का पेंडेंट पहनकर छाईं Sudha Reddy कौन? इस नाम से जाना जाता है इस नेकलेस को

Met Gala 2026 में सुधा रेड्डी ने 142 करोड़ के नेकलेस और मनीष मल्होत्रा के ‘Tree of Life’ आउटफिट से ग्लोबल लाइमलाइट बटोरी. उनका लुक भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिक फैशन का शानदार मेल बनकर उभरा.

( Image Source:  Instagram: sudhareddy.official )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 5 May 2026 9:18 PM IST

फैशन की सबसे बड़ी और सबसे चमकदार रात मानी जाने वाली मेट गाला में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां और सेलिब्रिटीज अपने सबसे शानदार कपड़ों में नजर आती हैं.  लेकिन इस बार हैदराबाद की फेमस एटरप्रेन्योर सुधा रेड्डी (Sudha Reddy) ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने इस साल की थीम 'कॉस्ट्यूम आर्ट' को बहुत खूबसूरती से निभाया और फोटोग्राफरों को एक ऐसा नजारा दिखाया, जिसे लोग आने वाले कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे. 

सुधा रेड्डी ने न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में जो आउटफिट पहना, वो मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया था. लेकिन उनके लुक का सबसे बड़ा अट्रैक्टिव था उनका नेकलेस. पीपुल मैगज़ीन के अनुसार, यह हार सुधा रेड्डी के पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा था और इसकी अनुमानित कीमत 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 142.8 करोड़ रुपये थी.  

यूनिक और शाही हार  

यह हार देखने में बेहद शाही और यूनिक है. इसमें विक्टोरियन स्टाइल की चेन थी, जिसमें बड़े-बड़े नाशपाती और त्रिभुज आकार के रोज़-कट हीरे जड़े हुए थे. हार के बीच में फूलों के गुच्छों की डिजाइन थी, जो इसे और भी अट्रैक्टिव बना रही थी. सबसे खास था हार का केंद्र 550 कैरेट का गहरा बैंगनी-नीला टैंज़ानाइट पेंडेंट. इसे 'मेरेलानी की रानी' के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह स्टोन तंजानिया की मेरेलानी पहाड़ियों से आया है. इस पूरे हार को और भी चमकदार बनाने के लिए सुधा रेड्डी ने 30 कैरेट का रोज़-कट पोल्की डायमंड रिंग और 18 कैरेट पीले सोने में जड़े 40 कैरेट के एस्चर-कट कोलंबियन पन्ना को चुना. 

खूबसूरत आउटफिट

सुधा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस लुक के बारे में डिटेल से बताया. उन्होंने लिखा, 'मैं इस लुक के जरिए साउथ इंडियन कल्चरल की गहराई को ग्लोबल मंच पर पेश करना चाहती थी.' मनीष मल्होत्रा और स्टाइलिस्ट मारिएल हेन के कॉलैब्रेशन से तैयार यह आउटफिट (Tree of Life) पर बेस्ड थी. यह टाइम, मेमोरी और सिंबल ऑफ़  कॉन्टिनुइटी थी. कलमकारी की पारंपरिक कला से इंस्पायर्ड इस ऑउटफिट मॉडर्न और मूर्तिकला जैसा रूप दिया गया था. इसमें 3000 साल पुरानी भारतीय वस्त्र परंपरा को नई शक्ल दी गई. तराशा हुआ मखमल, प्राचीन सोने की ज़री, जटिल ज़र्दोजी और हाथों का काम शामिल था. ऑउटफिट पर पलापिट्टा, जम्मी चेट्टू, कल्पवृक्ष, तांगेदु, सूर्या, चंद्र और कल्पा जैसे पारंपरिक साउथ भारतीय मोटिफ्स को खूबसूरती से उकेरा गया था. 

शिल्पकारों का कमाल

सुधा रेड्डी ने सबसे ज्यादा इस बात पर जोर दिया कि इस पोशाक के पीछे हजारों घंटों की मेहनत, अनगिनत कारीगरों के हाथ और कई पीढ़ियों का क्राफ्ट नॉलेज शामिल है.  उन्होंने कहा, 'मेरे लिए लुक सिर्फ सजावट नहीं है. यह एक शानदार आर्ट है. यह विरासत को आगे बढ़ाने का तरीका है. यह सिर्फ एक चीज नहीं, बल्कि ऐसी चीज है जो लगातार बदलती है, विकसित होती है और अपनी कहानी खुद बोलती है.' यह सुधा रेड्डी का मेट गाला में दूसरा अनुभव था. उन्होंने 2021 में भी फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में रेड कार्पेट पर धमाल मचाया था.

कौन हैं सुधा रेड्डी?

सुधा रेड्डी हैदराबाद की फेमस बिजनेसवुमन, फिलैंथ्रोपिस्ट (दान करने वाली) और फैशन आइकॉन हैं. वे हाल के सालों में मेट गाला जैसी ग्लोबल फैशन इवेंट्स में भारत का रिप्रेजेंट करने वाली प्रमुख हस्तियों में से एक बन गई हैं. 47 साल की सुधा का बचपन साधारण परिवार में बीता. पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे और दादा-दादी किसान थे. 19 साल की छोटी उम्र में उनकी शादी पी.वी. कृष्णा रेड्डी (P.V. Krishna Reddy) से हुई, जो मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर हैं. सुधा रेड्डी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं. फाउंडेशन एजुकेशन, हेल्थ, महिलाओं और बच्चों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम करता है. वे भारत की पहली ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस रन शुरू करने वाली लोगों में शामिल रही हैं और कई सामाजिक पहल का नेतृत्व करती हैं. 

 

Similar News