देसी गर्ल Priyanka Chopra का ब्यूटी हैक, इंस्टेंट ग्लो के लिए चेहरे पर लगाती हैं ये चीज़
हाल ही में Priyanka Chopra एक ब्यूटी हैक सामने आया है, जिसमें वे इंस्टेंट ग्लो और फ्रेश लुक पाने के लिए चेहरे पर एक खास चीज़ का इस्तेमाल करती दिखीं.;
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा की दमकती त्वचा हमेशा चर्चा में रहती है. फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी फ्लॉलेस और टाइट स्किन का राज क्या है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देसी गर्ल इंस्टेंट फ्रेशनेस और ग्लो पाने के लिए एक खास तरीका अपनाती नजर आईं.
अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी त्वचा प्रियंका जैसी हेल्दी और रेडिएंट दिखे, तो उनका यह छोटा-सा लेकिन असरदार स्टेप आपके डेली स्किनकेयर रूटीन में जगह बना सकता है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट.
क्या है कोल्ड प्लंज
आमतौर पर लोग बर्फ से भरे बाउल में चेहरा डुबोकर कोल्ड थेरेपी लेते हैं. इसमें सांस रोकना पड़ता है और कई बार यह अनकंफर्टेबल भी लग सकता है. प्रियंका ने इस ट्रेडिशनल तरीके की जगह एक खास डिवाइस का इस्तेमाल किया, जो इस प्रोसेस को आसान बना देता है. इस टूल को फेस टब कहते हैं, जिसमें चेहरा ठंडे पानी में पूरी तरह डूबा रहता है, लेकिन सांस लेने में दिक्कत नहीं होती.
कैसे काम करता है यह टूल?
इस डिवाइस में एक ब्रीदिंग अटैचमेंट होता है, जिसे मुंह में लगाने के बाद व्यक्ति नॉर्मल तरीके से सांस ले सकता है. प्रियंका ने भी ऐसा ही किया. अटैचमेंट लगाने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपना चेहरा ठंडे पानी में डुबोया. खास बात यह रही कि उनके चेहरे पर किसी तरह की परेशानी नहीं दिखी. पहली बार के बाद उन्होंने दोबारा भी यही प्रोसेस दोहराया, जिससे पता चलता है कि यह उनके रूटीन का हिस्सा है.
कोल्ड प्लंज के फायदे
- कोल्ड प्लंज से स्किन टाइट महसूस होती है. सूजन कम हो सकती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश दिखता है.
- ठंडा पानी पोर्स को सिकोड़ने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्मूद नजर आती है.
- मेकअप से पहले कई एक्सपर्ट इसे करने की सलाह देते हैं ताकि नेचुरल ग्लो उभर सके.
हर किसी की स्किन अलग होती है, लेकिन ठंडे पानी की थेरेपी को सही तरीके से अपनाने पर अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.