जल्द बनने वाली हैं दुल्हन तो Preity Zinta की ये ज्वेलरी टिप्स आएंगी काम, हैवी पसंद है तो ऐसे चुनें गहने
ब्राइडल लुक में अगर आपको भी हैवी और रॉयल ज्वेलरी पसंद है, तो गहने चुनते वक्त सिर्फ उनके डिजाइन पर नहीं, बल्कि वजन और आराम पर भी नजर रखें. प्रीति जिंटा की ये टिप्स शादी के दिन आपके काफी काम आ सकती हैं.
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक, हर चीज सोच-समझकर चुनी जाती है. खासकर शादी के गहनों को लेकर दुल्हनों के बीच हैवी डिजाइन का क्रेज रहता है. लेकिन क्या खूबसूरत दिखने के चक्कर में ऐसे गहने पहनना सही है, जिन्हें संभालना ही मुश्किल हो जाए? एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने दुल्हनों के लिए ज्वेलरी चुनने को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जो दुल्हनों के काफी काम आ सकती हैं.
अगर आपको भी शादी में हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो गहनों को अंदर से हॉलो बनवाएं. इसके अलावा, आप नोज रिंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं, जिससे आपका लुक बदल जाएगा.
कैसी होनी चाहिए ब्राइडल ज्वेलरी?
शादी के दिन जब दुल्हन घंटों तैयार होकर फंक्शन में रहती है, तो ऐसे में ज्वेलरी का कंफर्टेबल होना भी उतना ही जरूरी है. प्रीति जिंटा की सलाह है कि सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए ऐसे गहने न चुनें, जिन्हें कुछ देर पहनने के बाद संभालना मुश्किल हो जाए. खासतौर पर बहुत भारी झुमके सिरदर्द या कानों में परेशानी की वजह बन सकते हैं. इसलिए अगर आपको शादी में रॉयल और हैवी लुक पसंद है, तो ऐसी ज्वेलरी लें, जो दिखने में हैवी हों, लेकिन वजन में हल्के रहें. इससे लंबे समय तक ज्वेलरी पहनकर भी आप आराम से अपनी शादी के हर पल को एंजॉय कर पाएंगी.
कैसे पाएं नोज रिंग से यूनिक लुक?
ब्राइडल लुक को थोड़ा और खास बनाने के लिए प्रीति जिंटा ने नथ यानी नोज रिंग के साथ एक्सपेरिमेंट करने की भी बात कही है. अगर आप अपनी शादी में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो चेहरे पर सजी एक खूबसूरत नथ पूरे लुक की रौनक बढ़ा सकती है. सही डिजाइन और आउटफिट के साथ नथ आपके ब्राइडल लुक को एक अलग पहचान दे सकती है.
कैसी हो हैवी ज्वेलरी?
अगर आपको अपनी शादी में हैवी ज्वेलरी पहनने का शौक है, तो प्रीति जिंटा की एक सलाह आपके काम आ सकती है. उनका कहना है कि भारी लुक के लिए गहनों का वजन बहुत ज्यादा होना जरूरी नहीं है. आप ऐसे डिजाइन चुन सकती हैं, जो दिखने में रॉयल और हैवी लगें, लेकिन पहनने में हल्के हों. अगर फिर भी भारी गहने ही पसंद हैं, तो उन्हें अंदर से हॉलो बनवाया जा सकता है या कानों को एक्सट्रा सहारा देने वाले इनविजिबल पैच लगाए जा सकते हैं. इससे गहनों का लुक भी बना रहेगा और आप शादी के फंक्शन में आराम से एंजॉय भी कर पाएंगी.