कफ्तान टॉप से लेकर स्कर्ट जैकेट तक, डे आउटिंग के लिए Khushi Kapoor के इन 2 समर लुक्स से लें इंस्पिरेशन, ऐसे करें रिक्रिएट

गर्मियों में अगर आप स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहती हैं, तो खुशी कपूर के कफ्तान टॉप से लेकर स्कर्ट जैकेट लुक आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकते हैं.

( Image Source:  instagram-@khushikapoor )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 6 Aug 2026 1:11 PM IST

गर्मी के मौसम में ऐसा आउटफिट चुनना आसान नहीं होता, जो स्टाइलिश भी लगे और पहनने में कंफर्टेबल भी हो. ऐसे में खुशी कपूर के लेटेस्ट समर लुक्स फैशन लवर्स के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हैं. चाहे उनका रंग-बिरंगा कफ्तान टॉप हो या पेस्टल पिंक एथलीजर लुक, दोनों ही आउटफिट्स समर वाइब्स को पूरी तरह मैच करते हैं.

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए खुशी कपूर जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो लोकल या किफायती ब्रांड्स से मिलते-जुलते प्रिंट, रंग और स्टाइल चुन सकती हैं. सही हेयरस्टाइल, सनग्लासेस और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ इन दोनों लुक्स को आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है.

काफ्तान टॉप में दिखीं खुशी कपूर 

instagram-@khushikapoor

पहले लुक में खुशी कपूर ने Emilio Pucci का सोलेल प्रिंट कफ्तान टॉप पहना है, जिसकी कीमत करीब ₹66,700 ही है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग अंगोली ट्विल रैप स्कर्ट पेयर की. पिंक, ऑरेंज और येलो शेड्स वाला यह आउटफिट गर्मियों में काफी फ्रेश और अट्रैक्टिव लगता है. अगर इतना महंगा आउटफिट खरीदना मुमकिन नहीं है, तो किसी भी ब्राइट प्रिंटेड कफ्तान टॉप को रैप स्कर्ट या शॉर्ट स्कर्ट के साथ पहनकर यही वाइब आसानी से पाई जा सकती है.

कैसे करें स्कर्ट-टॉप वाला लुक रिक्रिएट?

instagram-@khushikapoor

दूसरे लुक में खुशी ने कावा एथलीज़र की पिंक स्कल्प्टर जैकेट पहना है, जो 1,199 रुपये का है और ₹1,699 रुपये की पिंक प्ली-प्लीटेड स्कर्ट कैरी की है. इसके साथ उन्होंने Vivienne Westwood का फॉक्स पर्ल नेकलेस, Dior का Saddle Bag और Miu Miu के सनग्लासेस कैरी किए, जिसने पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया. अगर बजट कम है, तो किसी भी ब्रांड का पेस्टल पिंक जैकेट, व्हाइट क्रॉप टॉप और प्लीटेड स्कर्ट पहनकर इसी तरह का ट्रेंडी लुक तैयार किया जा सकता है.

किन जगहों के लिए है बेस्ट?

खुशी कपूर के दोनों लुक बीच वेकेशन, समर ट्रैवल, ब्रंच डेट, कैफे आउटिंग, रिसॉर्ट स्टे, सी-फेसिंग लोकेशन और डे टाइम फोटोशूट के लिए बेहतरीन हैं. हल्के और रंगीन कपड़े गर्मी में स्टाइल के साथ आराम भी देते हैं.

हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज कैसी रखें?

इस तरह के आउटफिट्स के साथ लो बन, स्लीक बन, लो पोनीटेल या सॉफ्ट ओपन हेयर सबसे अच्छे लगते हैं. बड़े सनग्लासेस, छोटे पर्ल ईयररिंग्स, हल्का मेकअप और आरामदायक सैंडल या व्हाइट स्नीकर्स पूरे समर लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे. गर्मी के मौसम में कम एक्सेसरीज और हल्का मेकअप चुनने से लुक फ्रेश और एलिगेंट नजर आता है.

Similar News