25 की उम्र में 40 जैसा दिखने लगा है चेहरा? Sugar ऐसे बना रही आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा
ज्यादा मीठा खाने से स्किन में इंफ्लेमेशन भी बढ़ता है, जो मुंहासों और डलनेस की समस्या को जन्म देता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अगर आप हेल्दी और यंग स्किन बनाए रखना चाहते हैं, तो शुगर की मात्रा को सीमित करें.
चीनी खाने से कैसे चेहरा होता है बूढ़ा
(Image Source: AI SORA )अगर आप लंबे समय तक जवान और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पोस्ट के टाइटल में लिखा 'कम चीनी वाली डाइट आपको तेज़ी से बूढ़ा कर देगी और कोलेजन पाउडर इसे ठीक नहीं कर पाएंगे. हालांकि, उन्होंने माना की चीनी ही ज्यादातर बीमारियों का जड़ है.
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या सच में चीनी खाने से स्किन जल्दी एजिंग का शिकार होती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन स्किन पर नेगेटिव असर डाल सकता है. दरअसल, शुगर शरीर में एक प्रक्रिया को बढ़ाती है जिसे “ग्लाइकेशन” कहा जाता है, जिससे स्किन के कोलेजन और इलास्टिन कमजोर होने लगते हैं. यही वजह है कि चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन समय से पहले नजर आने लगता है.
क्या स्किन को शुगर की जरूरत होती है?
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, स्किन को सीधे तौर पर चीनी (refined sugar) की जरूरत नहीं होती. शरीर को ग्लूकोज की आवश्यकता जरूर होती है, लेकिन यह हमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जैसे साबुत अनाज, फल और सब्जियों से आसानी से मिल जाता है.
- ये फूड्स फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी देते हैं.
- जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं.
- वहीं, प्रोसेस्ड या एडेड शुगर स्किन को कोई खास फायदा नहीं देती.
- कुल डेली कैलोरी का 5–10% से ज्यादा एडेड शुगर नहीं लेना चाहिए.
ज्यादा शुगर से कैसे बढ़ती है स्किन एजिंग?
एक्सपर्ट के मुताबिक, हाई शुगर डाइट का स्किन पर नेगेटिव असर अच्छी तरह साबित हो चुका है.
1. Glycation प्रोसेस बढ़ता है
- जब खून में शुगर ज्यादा होती है, तो यह कोलेजन और इलास्टिन से जुड़कर “glycation” नाम की प्रक्रिया शुरू करती है.
- इससे स्किन के स्ट्रक्चरल प्रोटीन सख्त हो जाते हैं.
- उनकी लचीलापन (elasticity) कम हो जाती है.
2. दिखने लगते हैं एजिंग के लक्षण
- फाइन लाइन्स और झुर्रियां
- स्किन का ढीलापन
- डल और बेजान त्वचा
क्या शुगर से एक्ने और हार्मोनल इश्यू भी बढ़ते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा चीनी सिर्फ एजिंग ही नहीं, बल्कि कई स्किन और हेल्थ समस्याओं को भी बढ़ाती है.
- ब्लड शुगर स्पाइक्स से इंसुलिन बढ़ता है.
- इंसुलिन बढ़ने से एंड्रोजन हार्मोन बढ़ते हैं.
- इससे एक्ने, ऑयली स्किन और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
- PCOD और मेटाबोलिक डिसऑर्डर का रिस्क बढ़ता है.
- पेट के आसपास फैट जमा होता है.
- हार्मोनल इम्बैलेंस और खराब होता है.
क्या कम शुगर डाइट से स्किन खराब हो सकती है?
एक्सपर्ट के अनुसार, लो-शुगर डाइट स्किन के लिए फायदेमंद होती है.
- एक्ने में कमी
- कम इंफ्लेमेशन
- स्किन ज्यादा स्टेबल और क्लियर दिखती है
- अगर डाइट बहुत ज्यादा restrictive हो जाए (जैसे पूरी तरह कार्ब्स या कैलोरी कम करना), तो स्किन ड्राय और डल हो सकती है, क्योंकि शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं.
शुगर और कोलेजन का असली संबंध क्या है?
शुगर और कोलेजन के बीच संबंध है, लेकिन यह अक्सर गलत समझा जाता है. ज्यादा शुगर ग्लिकेशन के जरिए कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है. कम शुगर कोलेजन को बचाने में मदद करती है, लेकिन कोलेजन बनने के लिए जरूरी चीजें हैं-
- प्रोटीन
- विटामिन C
- जिंक
- बैलेंस्ड न्यूट्रिशन
यानी कोलेजन बढ़ाने के लिए चीनी जरूरी नहीं है. हां, ज्यादा मात्रा में चीनी स्किन एजिंग को तेज कर सकती है. लेकिन पूरी तरह शुगर छोड़ना भी जरूरी नहीं है असली फोकस होना बैलेंस्ड डाइट पर होना चाहिए.