19 Minute 38 Second Viral MMS Girl: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Sweet Zannat इन दिनों एक कथित वायरल MMS वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. 27 नवंबर से यह 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और कई सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो असली है, जबकि कुछ लोग इसे AI Deepfake बता रहे हैं. इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

कौन हैं Sweet Zannat?

Sweet Zannat मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली एक लोकप्रिय इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी @sweet_zannat_12374 नाम से आईडी है, जहां वह रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो पोस्ट करती हैं. उनकी फॉलोइंग लगातार बढ़ रही थी, लेकिन MMS वीडियो वायरल होने के बाद फॉलोअर्स की संख्या अचानक तेजी से बढ़ने लगी. इस समय जन्नत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 लाख 44 फॉलोअर्स हैं.

वायरल वीडियो: क्या है दावा?

27 नवंबर को Sweet Zannat जैसा दिखने वाली एक लड़की का निजी वीडियो वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो लिंक खोजने की होड़ मच गई और वीडियो के असली या नकली होने को लेकर बहस होने लगी. कई लोग इसे रीयल तो कई AI जनरेटेड बता रहे हैं.

Sweet Zannat का बयान – वीडियो Deepfake है

28 नवंबर को Sweet Zannat ने एक क्लैरिफिकेशन वीडियो जारी किया और साफ कहा कि यह वीडियो AI-generated Deepfake है. उन्होंने कहा, “मुझे और वीडियो में दिखाई दे रही लड़की को ध्यान से देखो—क्या हम एक जैसी लगती हैं? मैं मुश्किल से 12वीं पास हूं, जबकि वीडियो में लड़की फ्लुएंट इंग्लिश में बात कर रही है.” उन्होंने बताया कि इस घटना के बावजूद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन यह स्थिति उनके लिए मानसिक तनाव का कारण भी बनी है.

सोशल मीडिया पर बढ़ा Deepfake को लेकर खतरा

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि कैसे AI Deepfake टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर किसी की छवि को क्षति पहुंचाई जा सकती है. कई विशेषज्ञों ने हाल के महीनों में Deepfake वीडियो से बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी है.