दिल्ली में ठंडी हवाएं-बारिश, यूपी में मिला-जुला असर, राजस्थान-बिहार में बढ़ी गर्मी

31 मार्च 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए. दिल्ली-यूपी में ठंडक और बारिश रही, जबकि राजस्थान और बिहार में गर्मी ने जोर पकड़ लिया.

31 मार्च का मौसम(Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

मार्च के आखिरी दिन यानी 31 मार्च 2026 को पूरे देश में मौसम अचानक से काफी बदल गया है. एक तरफ उत्तर भारत में ठंडी हवाओं, हल्की बारिश और घने बादलों का जोर है, तो वहीं पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और दक्षिण के राज्यों तक मौसम का यह मिश्रित मिजाज देखने को मिल रहा है. 

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही मौसम काफी सुहावना और ठंडक भरा बना हुआ है. आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं. कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. तेज हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दिन भर हल्की ठंडक बनी रहेगी और शाम तक मौसम काफी अच्छा और आरामदायक रहने वाला है. लोग हल्के कपड़ों में भी बाहर घूम सकते हैं. 

उत्तर प्रदेश में मिला-जुला मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग है. पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज धूप निकली हुई है और गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है.  लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. 

बिहार और राजस्थान में बढ़ रही है गर्मी

बिहार में दिन के समय तेज धूप लोगों को काफी परेशान कर रही है. हालांकि कुछ जिलों में शाम को बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान थोड़ा कम हो सकता है। राजस्थान में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर जैसे शहरों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बन रही है. लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. राजस्थान में एक बार फिर मौसम पूरी तरह बदल गया है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने की वजह से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है. जैसलमेर और बाड़मेर में धूल भरी तेज आंधियां चलीं. जयपुर में भी देर रात बारिश हुई. 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अभी भी बहुत सुहावना बना हुआ है. इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी अच्छी संभावना है. इससे वहां का तापमान और गिरेगा और ठंडक बनी रहेगी.

Similar News