सेंट्रल रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने पूरे नेटवर्क पर बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है. यह अभियान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों दोनों में चलाया जाएगा और त्योहारों के सीजन से ठीक पहले शुरू हो रहा है, जब यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. रेलवे का कहना है कि इस अभियान का मकसद आरक्षण की सुविधाओं के गलत इस्तेमाल को रोकना, रियायतों और रेलवे पास के फर्जी इस्तेमाल पर रोक लगाना और रेलवे के राजस्व के नुकसान को रोकना है. खास बात यह है कि अगर एक टिकट पर कई यात्री सफर कर रहे हैं, तो टिकट पर दर्ज कम से कम एक यात्री के पास निर्धारित मूल पहचान पत्र होना जरूरी है. आइये जानते हैं रेवले की तरफ से किए गए इन बदलावों के बारे में.