भारतीय रेलवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यात्रियों के व्यवहार और ट्रेन में साफ-सफाई को लेकर बहस छेड़ दी है. वायरल वीडियो में बेहद भीड़भाड़ वाले ट्रेन कोच के अंदर एक शख्स कथित तौर पर यात्रियों के बीच खड़े होकर पेशाब करता नजर आ रहा है. दावा है कि कुछ यात्रियों ने उसे ऐसा करने से रोका और टॉयलेट इस्तेमाल करने को कहा.

इसके बाद कथित तौर पर शख्स की यात्रियों से बहस हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वीडियो में कुछ लोग उसे मारते हुए भी नजर आने की बात कही जा रही है, जबकि अन्य यात्री घटना की शिकायत करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद Railway Seva ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रेन नंबर, PNR, मोबाइल नंबर और घटना की तारीख-समय जैसी जानकारी मांगी है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

3 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो सोशल में वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है पेशाब करने वाला एक शख्स से बहस करते हुए नजर आता है इतना नहीं वे उससे पूछता है कि यहां पर पेशाब क्यों किए? तुम्हारा कोई मां बहन नहीं है क्या? जिस पर पेशाब करने वाला शख्स बहस करता है और कहता है क्या बोलेगा? 3 मिनट 34 सेकेंड वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखकर ऐसा लगता है पेशाब करने वाला शख्स ने शराब पी रखी है और ये वीडियो स्लीपर कोच का प्रतीत होता है.

इतना ही वीडियो ये आसपास महिला भी नजर आ रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल में खूब फजीहत हो रही है और एक्शन की मांग की जा रही है. वीडियो में आखिर एक युवक आता है पेशाब करने वाले शख्स की पिटाई कर देता जिसके बाद आसपास के लोग उसका समर्थन करते हैं इतना ही उसी के शर्ट से साफ कराने की मांग भी करते हैं.

वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

ROHIT GUPTA नाम के एक यूजर ने लिखा कि, सच में, कुछ लोगों के लिए नागरिक शिष्टाचार जैसे कोई चीज़ ही नहीं है। एक शख्स ट्रेन के कोच के अंदर ही पेशाब कर रहा था। जब यात्रियों ने उसे रोककर टॉयलेट इस्तेमाल करने को कहा, तो वह उल्टा उन्हीं से बहस और लड़ाई करने लगा. तो वहीं कुछ कह रही है जीरो सिविक सेंस तो वहीं कुछ एक्शन की मांग कर रहे हैं.