ये क्या चल रहा! कॉकरोच जनता पार्टी के बाद आई खरगोश जनता पार्टी, अर्पित कौन जो बना निशाना, राहुल गांधी पर भी आपत्तिजनक बात

भारत में अभी तक कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा भी खत्म नहीं हुई थी कि कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव ने खरगोश जनता पार्टी बनाकर एक नई बहस छेड़ी दी. खरगोश जनता पार्टी के नाम से एल्विश यादव ने एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है.

Kharghosh Janata Party

(Image Source:  X/ @ElvishYadav, @Cockroachisback )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 11 Jun 2026 12:38 PM IST

भारत में अभी तक कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा भी खत्म नहीं हुई थी कि कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव ने खरगोश जनता पार्टी बनाकर एक नई बहस छेड़ी दी. खरगोश जनता पार्टी के नाम से एल्विश यादव ने एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है, जिसको अभी तक 7 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं.

हाल ही में 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था, उसके बाद ही अब ये खरगोश जनता पार्टी देखने को मिली है. वहीं खरगोश जनता पार्टी के अकाउंट से अर्पित शर्मा नाम के युवक को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. इसके अलावा यूट्यूबर ध्रुव राठी और कांग्रेस गांधी राहुल गांधी को लेकर भी पोस्ट शेयर की गई है.

क्यों अर्पित शर्मा को बना जा रहा निशाना?

खरगोश जनता पार्टी के एक्स अकाउंट से लगातार अर्पित शर्मा को टारगेट किया जा रहा है. जिनको लेकर काफी सारी पोस्ट शेयर की गई है. कई पोस्ट में अर्पित के पिता को भी टारगेट किया जा रहा है. एक पोस्ट में लिखा गया कि "अर्पित के पिता की उपलब्धियां- आम आदमी पार्टी जॉइन करना, अर्पित शर्मा की उपलब्धियां- मेरे बाप को 1400 वोट मिले." इस तरह के कई पोस्ट आपको खरगोश जनता पार्टी के एक्स अकाउंट पर देखने को मिल जाएंगे.

कौन हैं अर्पित शर्मा?

अर्पित शर्मा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक विषयों पर वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं. सितंबर 2025 में अर्पित शर्मा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मामला दर्ज किया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल में हुए युवा प्रदर्शनों को लेकर बनाए गए एक वीडियो के संदर्भ में उन पर कानूनी कार्रवाई की गई थी. यह मामला उस समय सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना था.

अर्पित शर्मा के पिता विकास शर्मा राजनीति से जुड़े रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था. यही वजह है कि अर्पित का नाम अक्सर राजनीतिक चर्चाओं में भी सुनाई देता है.

ध्रुव राठी को लेकर क्या की गई पोस्ट?

ध्रुव राठी को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया कि "ध्रुव राठी की उपलब्धियां-जर्मनी की White girl के साथ शादी...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी खरगोश जनता पार्टी के एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई है. जिसमें लिखा गया कि "Son of white girl".... खास बात ये है कि ज्यादातर पोस्ट में अर्पित शर्मा की फोटो का इस्तेमाल किया गया है.

क्या है खरगोश जनता पार्टी का नारा?

खरगोश जनता पार्टी का नारा है- तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास, गाजर के साथ! इसके अलावा एल्विश यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि "सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, Free Gajar To Everyone."

Similar News