पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की मात्रा को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. कर्नाटक सरकार ने दावा किया है कि राज्य के कई पेट्रोल पंपों से लिए गए सैंपल में इथेनॉल की मात्रा तय 20 प्रतिशत से ज्यादा मिली है. कुछ सैंपल में तो इसकी मात्रा 31.2 प्रतिशत तक दर्ज की गई है. इस खुलासे के बाद पेट्रोल की गुणवत्ता और गाड़ियों पर इसके असर को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कर्नाटक सरकार ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, शेल और नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों से 63 सैंपल इकट्ठा किए थे. राज्य के मंत्री रिजवान अरशद ने केंद्र सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है.