मंदिरों का यह शहर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स का हॉटस्पॉट, क्यों यहां ट्रेंड में है Non Monogamy?

Kanchipuram, जिसे “हजार मंदिरों का शहर” और अपनी मशहूर सिल्क साड़ियों के लिए जाना जाता है, हाल के वर्षों में एक बिल्कुल अलग वजह से चर्चा में आ गया है. एक वैश्विक डेटिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट में इस शांत और धार्मिक शहर को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के उभरते हॉटस्पॉट के रूप में बताया गया.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On :

कांचीपुरम जिसे मंदिरों और परंपराओं की नगरी के रूप में जाना जाता है, अब एक नए और चौंकाने वाले ट्रेंड की वजह से चर्चा में है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शहर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है, जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग नए रिश्तों की तलाश कर रहे हैं. यह बदलाव ट्रेडिशनल इमेज से बिल्कुल अलग है और समाज में आ रहे बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है.

दरअसल, खासकर छोटे शहरों में नॉन-मोनीगैमी जैसे कॉन्सेप्ट का बढ़ता ट्रेंड, बदलती लाइफस्टाइल, इंटरनेट की आसान पहुंच और पर्सनल फ्रीडम से जुड़ा माना जा रहा है, जिससे कांचीपुरम जैसे पारंपरिक शहरों में भी यह ट्रेंड तेजी से देखने को मिल रहा है.

कांचीपुरम शहर का इतिहास

कांचीपुरम का इतिहास हजारों साल पुराना है. यह शहर कभी पल्लव राजाओं की राजधानी रहा और शिक्षा, धर्म और संस्कृति का प्रमुख केंद्र माना जाता था. यहां के प्रसिद्ध मंदिर जैसे एकाम्बरेश्वर, कामाक्षी अम्मन और वरदराज पेरुमल आज भी लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं. वैष्णव, शैव और शक्त परंपराओं का संगम होने के कारण यह शहर आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा है. साथ ही, कांचीपुरम की सिल्क साड़ियां इसे देश-विदेश में पहचान दिलाती हैं.

कांचीपुरम बना ‘अफेयर्स हॉटस्पॉट’

Ashley Madison भी एक एक्सट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऐप के सर्वे में खुलासा हुआ कि कांचीपुरम में सबसे ज्याद एक्टिव यूजर हैं. जहां पिछले साल यह शहर 17वें नंबर पर था. जैसे छोटे शहरों में भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए रिश्तों के नए ट्रेंड तेजी से उभर रहे हैं. 

क्या हो सकते हैं कारण?

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें  इंटरनेट और स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच है. इसके अलावा, निजी जीवन में बढ़ती फ्रीडम, पारंपरिक समाज में बदलती सोच, बड़े शहरों की तरह छोटे शहरों में भी बदलती लाइफस्टाइल भी शामिल है. इन सब वजहों से लोग अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए कनेक्शन बनाने की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं.

क्या है नॉन-मोनोगैमी रिलेशनशिप?

नॉन-मोनोगैमी एक ऐसा रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट है, जिसमें व्यक्ति एक ही समय पर केवल एक पार्टनर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एक से अधिक लोगों के साथ इमोशनल या रोमांटिक कनेक्शन रख सकता है. यह पारंपरिक एक-पति या एक-पत्नी वाले रिश्तों से अलग होता है और इसमें शामिल लोग आपसी समझ और सहमति के साथ अलग-अलग तरह के संबंध बना सकते हैं. इस तरह के रिश्तों में कई रूप देखने को मिलते हैं, जैसे ओपन मैरिज, जहां पार्टनर्स एक-दूसरे की अनुमति से दूसरे लोगों से भी जुड़ सकते हैं, या पॉलिएमोरी, जिसमें व्यक्ति एक साथ कई लोगों से प्यार कर सकता है. कुछ मामलों में यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के रूप में भी सामने आता है.

परंपरा बनाम बदलती सोच

कांचीपुरम जैसे शहर, जहां एक ओर गहरी धार्मिक जड़ें हैं, वहीं दूसरी ओर मॉर्डनाइजेशन का असर भी तेजी से दिख रहा है. यह एक तरह का टकराव है, जहां पुरानी मान्यताएं और नई सोच आमने-सामने आ रही हैं. युवा पीढ़ी खासतौर पर डिजिटल दुनिया के असर में है, जिससे उनके रिश्तों और सोशल बिहेवियर में बदलाव देखने को मिल रहा है.

क्या कहता है यह ट्रेंड?

यह ट्रेंड केवल कांचीपुरम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में छोटे शहरों के बदलते सामाजिक ढांचे की झलक दिखाता है. जहां पहले ऐसे विषयों पर खुलकर बात नहीं होती थी, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें आसान और सीक्रेट बना दिया है. कांचीपुरम का यह बदलता रूप एक बड़े सामाजिक परिवर्तन की ओर इशारा करता है. एक ओर यह शहर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक जीवनशैली और डिजिटल प्रभाव इसे नए रूप में ढाल रहे हैं. 

Similar News