जंग के बीच गैस को लेकर मचा हाहाकार, सिर्फ एक छोटी सी ट्रिक से बचाएं अपनी LPG
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच गैस संकट गहराया. Indian Oil ने बताया छोटा सा किचन ट्रिक जिससे आप अपने LPG सिलेंडर की 25% तक बचत कर सकते हैं.
हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़े तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के 12वें दिन ऊर्जा संकट की आहट साफ सुनाई देने लगी है. दुनिया के कई देशों में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेज उछाल आया है और गैस सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है. इसका असर भारत के शहरों तक पहुंच चुका है, जहां गैस सिलिंडर की किल्लत ने छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है.
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित अट्टा मार्केट में भी गैस की कमी के चलते कई रेहड़ियां बंद पड़ी हैं और बाजार में असामान्य सन्नाटा दिखाई दे रहा है. इस बीच LGP की महामारी के बीच @IndianOilcl ने LPG को लेकर एक वीडियो जारी किया है जिसमें बताया है कि अपने रसोई गैस का सिलेंडर कैसे बचाएं? आइए एक नजर डालते हैं...
वीडियो जारी कर क्या लिखा Indian Oil Corp Ltd?
Indian Oil Corp Ltd ने वीडियो जारी कर लिखा कि, उबाल आते ही आंच धीमी करें- LPG की समझदारी भरी बचत करें. उबाल के बाद तेज़ आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, सिर्फ़ गैस ज़्यादा खर्च होती है. धीमी आंच अपनाकर 25% तक LPG बचाएं, बिना अतिरिक्त समय गंवाए. छोटी आदत, बड़ी बचत- ऊर्जा संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. याद रखें: उबाल आते ही आंच धीमी करें- यही है समझदारी!
वीडियो में क्या?
Indian Oil Corp Ltd ने 24 सेकेंड का वीडियो जारी किया उसमें बताया जाता है कि सिखों सिलेंडर भैया के नुस्खे, बचाओ LPG बनो स्मार्ट. धीमी आंच पर पकाओ खाना, लंबा चलेगा गैस का खाना, आगे सिलेंडर भैया के साथ होगी गैस सिलेडंर की बचत की बात.