Aaj ki Taaza Khabar: मिडिल ईस्ट जंग का असर, रुपये में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट तो डॉलर पहली बार 93 के पार

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार 20 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 20 March 2026 11:08 AM IST


Live Updates
2026-03-20 05:21 GMT

उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. नव नियुक्त 5 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. देहरादून विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने राजभवन में पद की शपथ ली.

2026-03-20 04:48 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात की.

2026-03-20 04:44 GMT

रुपया पहली बार 93 डॉलर के पार

शुरुआती कारोबार में रुपया पहली बार 93 डॉलर के पार पहुंचा, 19 पैसे गिरकर 93.08 पर आ गया. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 93.08 पर पहुंच गया, क्योंकि अमेरिकी डॉलर और मजबूत हुआ और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच विदेशी निवेशकों (FII) का निवेश लगातार बाहर होता रहा.

2026-03-20 04:23 GMT

मिडिल ईस्ट जंग के बीच DGCA का आदेश

रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के कुछ हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन के हिस्से के रूप में मजबूत आकस्मिक योजनाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

2026-03-20 03:28 GMT

ओवैसी ने खिया SIR सहायता डेस्ट का शुभारंभ

AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में 1 अप्रैल से शुरू होने वाली मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता के लिए दारुस्सलाम स्थित पार्टी मुख्यालय में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) सहायता डेस्क का शुभारंभ किया है.

2026-03-20 02:57 GMT

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल रही है. जिससे मौसम फिर से ठंडा हो गया है.

2026-03-20 02:51 GMT

अमेरिका ने शुरू किए हमले

ईरान द्वारा बंद किए गए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए अमेरिका ने हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. दूसरी तरफ तेहरान में ईरानी ठिकानों को IDF निशाना बना रहा है.

Similar News