भारत चारों तरफ से घिरा हुआ है, 7 साल में जवान धुरंधर बनता है, सेना में कास्ट सिस्टम कर दिया, अग्निवीर पर मेजर जनरल GD बख्शी ने चेताया
भारत सरकार द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना पर रिटायर्ड मेजर जनरल GD बख्शी भड़कते हुए दिखाई दिए. उन्होंने इसको लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने अग्निवीर के शहीद होने पर मिलने वाली रकम को लेकर भी सवाल खड़ा किया है.
GD BAKSHI
मेजर जनरल (रिटायर्ड) जी.डी. बख्शी अपने बेबाक बयानों, भारत की विदेश नीतियों पर अपनी राय और देश के दुश्मनों को खरी खोटी सुनाने के लिए जाने जाते हैं. जब-जब उनको सरकार के फैसलों पर आपत्ति हुई तो उन्होंने उस पर भी सवाल खड़े. इसके अलावा बख्शी अक्सर फौज को स्वंतत्र काम करने पर तवज्जो देते दिखते है.
वहीं अब उन्होंने सरकार द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना को लेकर स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत करते हुए बेबाकी से अपनी बात रखी है. सरकार की अग्निवीर योजना पर अक्सर उन्होंने सवाल उठाए हैं. वहीं जब सरकार ये योजना लेकर आई थी, तब भी काफी बवाल देश में देखने को मिला था, लाखों युवा सड़कों पर आ गए थे और विपक्ष ने भी सरकार को जमकर घेरा था.
अग्निवीर योजना पर क्या बोले जीडी बख्शी?
जी.डी. बख्शी ने कहा अग्निवीर को लेकर मेरे विचार बड़े स्पष्ट रहे हैं मैंने कहा था कि "हमने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. 71 की लड़ाई में जब में सेना में था तब जवानों की नौकरी 7 साल की होती थी अब उसको 4 साल की अवधि दे रहे हो पहले सात साल में एक जवान धुरंदर बन जाता था. सरकार ने सेना में अब कास्ट सिस्टम शुरू कर दिया है ये परमानेंट और ये अस्थाई. सरकार ने डिफ़रेंस ला दिया है यहां तक की मौत में भी फर्क डाल दिया है एक पक्की नौकरी वाला जवान मरता है तो उसे तमाम तरह की सुविधा और एक अग्निवीर शहीद होता है तो उसे थोड़ी से रकम दी जाती है."
4 की जगह कितने साल की हो नौकरी?
आगे उन्होंने कहा कि "इन्फेंट्री का जवान तो रायफल चला सकता है लेकिन क्रू मेम्बर होना अलग होता है. एक क्रू मेम्बर को तैयार करने के समय लगता है अगर बार-बार उनको बदला जायेगा वो ठीक नहीं है. अब अच्छे लड़के सेना में नही दूसरी परमिलिट्री फॉर्स में जा रहा है. राज्य सरकारे उनको बैंक गार्ड बनायेंगी, दूसरी दोयम दर्जे की नौकरी देंगे. मेरा सुझाव है की चार की जगह 7 साल की सर्विस कर देनी चाहिए."
ऑपरेशन सिंदूर में क्या थी अग्निवीरो भूमिका?
आगे जी.डी. बख्शी कहते है कि "कारगिल रिव्यु कमेटी बनी थी तो मैं उसमे था, हमने 10 साल के लिए कहा था इन्होंने 4 साल कर दी. दूसरे देश क्या करते हैं उससे हमें क्या लेना देना. अभी के अग्निवीरो की खेप ऑपरेशन सिंदूर देख चुकी है इनको लड़ाई का तजुर्बा है सरकार को इनको रोक कर रखना चाहिए कब लड़ाई हो जाए यही काम आयेंगे. सरकार को 25 प्रतिशत रोकने की बात कही थी उसको बढाकर 50 करना चाहिए."
सरकार को लेकर क्या बोले बख्शी?
उन्होंने कहा "चीन ने क्या किया अमेरिका ने क्या किया आप क्या नकलची बंदर हो. भारत चारो तरफ से घिरा हुआ है. सरकार उसको पैरामिलिट्री फॉर्स में डालती है तो वो सबसे अच्छा है वो फॉर्स को और फॉर्स ही देगा अपने तजुर्बे से. सरकार फौज का करियर बर्बाद करने पर तुली है ये लड़ाई के मैदान के लिए ठीक नही है ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बर्बाद मत कीजिए."