भीषण गर्मी में तप रहा आधा भारत, जानें देश के वो 10 शहर जहां का मौसम अभी है ठंडा-ठंडा-कूल-कूल
देश के कई हिस्सों में इस वक्त लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, लेकिन भारत में अभी भी कुछ ऐसे शहर हैं जहां मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है. इसमें औली से लेकर लेह तक शामिल है.
देश के वो 10 शहर जहां का मौसम अभी है ठंडा
देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी लोगों का जीना मुश्किल कर रही है. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कई शहरों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. दोपहर में बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा. मौसम विभाग लगातार हीटवेव अलर्ट जारी कर रहा है और लोग ठंडी जगहों की तलाश में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं.
लेकिन राहत की बात यह है कि भारत में अभी भी कई ऐसे शहर और हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां मौसम “ठंडा-ठंडा कूल-कूल” बना हुआ है. यहां तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है और लोग गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. अगर आप भी गर्म हवाओं से परेशान हो चुके हैं, तो ये शहर आपके लिए परफेक्ट समर एस्केप साबित हो सकते हैं.
देश के 10 ठंडे शहर और वहां का तापमान
1. औली
उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अभी भी ठंडी हवाओं और बर्फीले नजारों के लिए मशहूर है. यहां गर्मी के मौसम में औसतन तापमान 15-20 डिग्री रहता है. यहां रात का तापमान गिरकर 7-8 सेल्सियस हो जाता है.
2. लेह
भीषण गर्मी के बीच लद्दाख का मौसम अब भी काफी सुहावना बना हुआ है. आज लेह का तापमान 3 डिग्री है. इस जगह में अक्सर तापमान 10 सेल्सियस से 15 सेल्सियस के बीच बना रहता है.
3. तवांग
अरुणाचल प्रदेश का तवांग शहर गर्मियों में भी ठंडक का एहसास कराता है. यहां टेंपरेचर अक्सर 10°C से 20°Cरहता है. यही कारण है कि गर्मियों में यहां लोग घूमने जाते हैं.
4. डलहौजी
चीड़ के जंगलों और ठंडी हवाओं वाला डलहौजी अभी भी गर्मी से राहत दे रहा है. यहां तापमान: 10°C से 20°C होता है.
5. स्पीति वैली
स्पीति वैली इस समय देश की सबसे ठंडी जगहों में गिनी जा रही है. यहां तापमान 5-18 डिग्री होता है, जिसके कारण लोग यहां गर्मी से राहत पाने के लिए जाते हैं.
6. गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक का मौसम इस समय बेहद सुहावना बना हुआ है. तापमान 15°C से 22°C के बीच है.
7. दार्जिलिंग
चाय के बागानों और बादलों से घिरा दार्जिलिंग गर्मी से राहत पाने वालों की पहली पसंद बना हुआ है, क्योंकि यहां लोगों को 14°C से 22°C तापमान का आनंद मिलता है.
8. ऊटी
साउथ इंडिया के मशहूर हिल स्टेशन ऊटी गर्मी के मौसम टेंपरेचर 14°C से 22°C तक रहता है.
9. मुन्नार
हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों वाले मुन्नार में इस समय लोग 14°C से 22°C तापमान का लुत्फ उठा रहे हैं.
10. शिलॉन्ग
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग का मौसम इस समय बेहद ठंडा बना हुआ है, जहां तापमान 16°C से 22°C है.
10 गर्म शहर
- देश में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है और कई शहरों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान लगभग 47.6°C से 48°C तक रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजस्थान के बाड़मेर में 47.3°C दर्ज हुआ. पंजाब के बठिंडा में पारा 47.0°C तक पहुंच गया, वहीं महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C से 47.1°C के बीच तापमान रहा, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगभग 46.0°C से 46.6°C की गर्मी दर्ज की गई, जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो में 47.4°C तक तापमान पहुंचा.
- इसी तरह महाराष्ट्र के नागपुर में तापमान लगभग 45.4°C से 46.6°C के बीच रहा, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C दर्ज किया गया, राजस्थान के श्री गंगानगर में 46.5°C तक गर्मी रही, और जैसलमेर में 46.0°C से 46.5°C के बीच तापमान रिकॉर्ड हुआ. कुल मिलाकर उत्तर से लेकर पश्चिम और मध्य भारत तक कई शहर भीषण लू और असहनीय गर्मी की चपेट में हैं.