21 देशों की यात्रा से लेकर मर्सिडीज तक, भोंदू बाबा की कुंडली में 'दोष ही दोष'; Ashok Kharat को कितना जानते हैं आप?
अशोक खरात केस में 5 करोड़ की ठगी, ब्लैक मैजिक और नेताओं से कनेक्शन का खुलासा. SIT जांच में हर दिन हो रहे बड़े-बड़े खुलासे तो वहीं सियासी कनेक्शन भी सामने आ रहा है आइए जानते हैं अब तक क्या हुआ?
महाराष्ट्र की राजनीति और क्राइम वर्ल्ड इन दिनों एक ऐसे मामले से हिल गया है, जिसने सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता तक हर किसी को चौंका दिया है. खुद को ‘दिव्य शक्तियों’ का मालिक बताने वाले अशोक खरात पर लगे गंभीर आरोप अब सिर्फ एक आपराधिक केस नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क और संभावित राजनीतिक कनेक्शन की कहानी बनते जा रहे हैं.
एक महिला की शिकायत से शुरू हुआ यह मामला अब करोड़ों की उगाही, ब्लैकमैजिक की धमकियों, विदेश यात्राओं और हाई-प्रोफाइल नेताओं से कथित रिश्तों तक पहुंच चुका है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई बड़े नाम इस केस की आंच में आते नजर आ रहे हैं.
क्या है Ashok Kharat का पूरा खेल?
पुणे से सामने आए इस केस में अशोक खरात पर आरोप है कि उसने 'दिव्य शक्ति' दिलाने के नाम पर एक बिल्डर से 4 से 5 करोड़ रुपये तक की वसूली की. FIR के मुताबिक, 2018 में शुरू हुई यह पहचान धीरे-धीरे डर, अंधविश्वास और ब्लैकमेलिंग के जाल में बदल गई. पीड़ित ने बताया कि उसे कहा गया. अगर वह 21 देशों की यात्रा नहीं करेगा, तो 'सर्प देवता नाराज हो जाएंगे' और उसकी मौत हो सकती है. यही नहीं, उसे ब्लैक मैजिक से मारने तक की धमकी दी गई.
21 देशों की यात्रा और ‘दिव्य शक्ति’ का झांसा, क्या सच में हुआ ऐसा?
खरात ने कथित तौर पर पीड़ित को समझाया कि सफलता पाने के लिए 21 देशों में जाकर विशेष पूजा करनी होगी. इसके तहत अमेरिका के 5 ट्रिप्स कराए गए
- म्यांमार में ‘मिट्टी पूजा’ जैसी अजीब रस्में करवाई गईं
- हर यात्रा के साथ नया खर्च और नया डर जोड़ा गया
- इस पूरे खेल में पीड़ित लगातार पैसे खर्च करता रहा, लेकिन 'उत्तार पूजा' कभी पूरी नहीं हुई.
- 90 लाख की मर्सिडीज और फार्महाउस- कहां गया करोड़ों का पैसा?
- आरोप है कि अशोक खरात ने पीड़ित से करीब 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार भी खरीदवाई.
15 लाख रुपये डाउन पेमेंट
बाकी लोन लेकर गाड़ी बाबा को सौंप दी गई
इसके अलावा- फार्महाउस निर्माण, फर्नीचर और अन्य खर्च के नाम पर भी लगातार पैसे वसूले जाते रहे.
पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी?
पीड़ित के मुताबिक, जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई. कई साल तक चलने वाला यह खेल आखिरकार पुलिस तक पहुंचा और मामला दर्ज हुआ.
क्या पहले भी विवादों में रहा है खरात?
पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक खरात पहले से ही कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चुका है, जिनमें यौन शोषण जैसे आरोप भी शामिल हैं. जांच के दौरान- 200-300 वीडियो क्लिप्स बरामद हुईं, संदिग्ध संपत्तियों और पैसों के लेन-देन की जांच जारी है.कई बेनामी संपत्तियों का शक. SIT अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है.
पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी?
पीड़ित के मुताबिक, जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई. कई साल तक चलने वाला यह खेल आखिरकार पुलिस तक पहुंचा और मामला दर्ज हुआ.
क्या पहले भी विवादों में रहा है खरात?
पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक खरात पहले से ही कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चुका है, जिनमें यौन शोषण जैसे आरोप भी शामिल हैं. जांच के दौरान- 200-300 वीडियो क्लिप्स बरामद हुईं, संदिग्ध संपत्तियों और पैसों के लेन-देन की जांच जारी है.कई बेनामी संपत्तियों का शक. SIT अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है.
क्या इस केस में सियासी कनेक्शन भी है?
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कई राजनीतिक नेताओं के साथ अशोक खरात की तस्वीरें सामने आईं. Sushma Andhare ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में Deepak Kesarkar की तस्वीरें दिखाईं, SIT जांच की मांग उठाई. कॉल रिकॉर्ड खंगालने की बात कही. इसके साथ ही Rupali Chakankar ने पद से इस्तीफा दे दिया. भाजपा नेताओं Atul Save और Hemant Godse की तस्वीरें भी सामने आईं. अंधारे ने सवाल उठाया कि क्या खरात और इन नेताओं के बीच कोई सीधा संबंध है?