इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Yash की फिल्म Toxic, विदेशों में भी होगा बड़ा धमाका, A सर्टिफिकेट के साथ इस दिन होगी रिलीज
यश की ‘Toxic’ को लेकर रिलीज से पहले ही माहौल गरमा गया है. फिल्म बड़े ग्लोबल स्केल पर दस्तक देने वाली है और इसे करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. वहीं, विदेशों में भी फिल्म के लिए खास डिस्ट्रीब्यूशन प्लान तैयार किया गया है.
12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी यश की फिल्म Toxic
(Image Source: instagram-@thenameisyash )साउथ सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. ‘KGF: Chapter 2’ के बाद फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ दुनियाभर में करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर उतारने की तैयारी है.
फिल्म को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. ‘Toxic’ को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है. यानी फिल्म को केवल वयस्क दर्शक ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे. एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होने वाली है, जबकि फिल्म 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.
कितनी स्क्रीन्स पर आएगी ‘Toxic’?
यश की फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी धूम मचाने को तैयार हैं. फिल्म के लिए करीब 12,000 स्क्रीन का आंकड़ा सामने आया है, हालांकि काउंट अभी ऑफिशियली पूरी तरह से तय नहीं हुआ है. फिल्म की डिस्ट्रीब्यूशन टीम ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग कंपनियों के साथ करार किया है. कर्नाटक में केवीएन प्रोडक्शन्स फिल्म को रिलीज करेगी. केरल की जिम्मेदारी पैनोरमा फिल्म्स के पास है. वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स फिल्म को वितरित करेगी. नॉर्थ इंडिया और नेपाल में एए फिल्म रिलीज संभालेगी.
विदेशों में भी होगी बड़ी रिलीज
टॉक्सिक को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है. दूसरे देशों में फिल्म के भारतीय भाषाओं वाले वर्जन को Phars Film रिलीज करेगी. वहीं, फिल्म के अंग्रेजी वर्जन को इंटरनेशनल लेवल पर दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी Lionsgate संभालेगी. इससे साफ है कि यश की फिल्म को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी दर्शकों के बीच भी बड़े पैमाने पर पहुंचाने की तैयारी है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
टॉक्सिक फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दर्शक 21 अगस्त से फिल्म के लिए एडवांस टिकट बुक कर सकेंगे. यश को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं.
फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. इनके अलावा सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म में कुछ विदेशी कलाकार भी दिखाई देंगे.