Begin typing your search...

पैंट उतारने की क्या जरूरत थी, बिल्कुल बंदर... Toxic को लेकर यश पर क्यों भड़कीं कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह, खूब भला-बुरा सुनाया

फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज हो रही है लेकिन इससे जुड़े विवाद नहीं थम रहे. अब कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह ने फिल्म में यश के न्यूड सीन पर आपत्ति जताई है और कहा है कि लोग उन्हें कर्नाटक से बाहर कर देंगे.

पैंट उतारने की क्या जरूरत थी, बिल्कुल बंदर... Toxic को लेकर यश पर क्यों भड़कीं कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह, खूब भला-बुरा सुनाया
X

कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह ने साउथ इंडियन एक्टर यश के द्वारा फिल्म टॉक्सिक में न्यूड सीन देने पर नाराजगी जताई है. ऋषिका सिंह ने ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए उसमें दिखाए गए रोमांटिक और इंटीमेंट सींस की आलोचना की और सवाल उठाया कि यश ने इस तरह का प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना क्यों चुना.

ऋषिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर में यश के न्यूड सीन के बारे में बात की और अभिनेता के ऐसे सीन में काम करने के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जहां सुंदरता ही एक महिला की असली शोभा है, वहीं सम्मान ही एक पुरुष की असली शोभा है. तुम्हें इस तरह अपनी पैंट उतारने की क्या जरूरत थी, बिल्कुल बंदर? घर पर तुम्हारी पत्नी इंतजार कर रही है, तो अभिनेत्रियों के साथ छेड़छाड़ करने की क्या जरूरत है?

एक वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें यश से महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने की उम्मीद है, खासकर इसलिए क्योंकि वह एक पति और पिता हैं. उन्होंने सीधे एक्टर को निशाना बनाते हुए कहा कि लोग ऐसे कंटेंट को स्वीकार नहीं करेंगे जो महिलाओं का अपमान करती हो और वे उन्हें कर्नाटक छोड़ने पर मजबूर कर देंगे.

ऋषिका ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि कन्नड़ सिनेमा का विकास हो और वह इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचे. मुझे खुशी है कि टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म कन्नड़ में बन रही है और इसमें एक बॉलीवुड की एक्ट्रेसिस भी शामिल है. लेकिन मुझे ट्रेलर में महिलाओं का चित्रण पसंद नहीं आया. फिल्म में पांच महिला कलाकार हैं. क्या उनमें से किसी एक को भी खूबसूरती से या पॉजीटिव वे में दिखाया गया है? कियारा आडवाणी को बॉलीवुड से लाकर इस तरह क्यों दिखाया गया? अगर महिलाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो हम आपको कर्नाटक खाली करवा देंगे. मैं बहुत गुस्से में हूं.'

फैंस से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि वे विचार करें कि अगर उनकी पत्नियों के बारे में किसी अन्य फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर ऐसी ही कमेंट की जाएं तो वे कैसे रिएक्ट करेंगे. ऋषिका ने स्पष्ट किया कि उनका क्रिटिसिज्म डायरेक्टर गीतु मोहनदास और उनकी क्रिएटिविटी के बजाय फिल्म में दिखाए गए कैरेक्टर को टार्गेट कर रही थी.

यश और कियारा आडवाणी के अलावा, फिल्म टॉक्सिक में नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम रोल में हैं. कई बार टलने के बाद आखिरकार यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

अगला लेख