Dhurandhar 2 के दीवाने हुए Virat Kohli-Anushka Sharma, डायरेक्टर आदित्य धर ने किया रियेक्ट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर शानदार रिव्यू शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया. रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन ने दोनों को पूरी तरह प्रभावित किया.
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar : The Revenge) देखी और इसके दीवाने हो गए. इस 'धुरंधर' सीक्वल को देखने के बाद दोनों ने फिल्म के फैन क्लब में शामिल होने का ऐलान कर दिया. सोमवार को इस मशहूर सेलिब्रिटी कपल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी टीम की जमकर तारीफ की. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिल्म की कास्ट और क्रू के काम की इतनी सुंदर और दिल छू लेने वाली रिव्यू पोस्ट लिखी जो बहुत जल्दी वायरल हो गईं.
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भी इन तारीफ को देखकर बहुत खुश हुए. वे दर्शकों और सेलिब्रिटीज की फीडबैक को एक्टिवली रूप से पढ़ते हैं और उन्हें रीपोस्ट भी करते हैं. आदित्य धर ने विराट कोहली की रिव्यू पर खास प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विराट को 'लीजेंड' और 'इंस्पिरेशन' बताया. उन्होंने लिखा कि विराट कोहली उन्हें हमेशा अपने देश का नाम रोशन करने के लिए इंस्पायर्ड करते हैं. अनुष्का शर्मा के मैसेज पर भी उन्होंने अपना आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया.
विराट कोहली ने फिल्म की क्या तारीफ की?
विराट कोहली ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखकर कहा कि भारत में बनी ऐसी शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी. उन्होंने बताया कि फिल्म ने उनके अंदर हर तरह की भावनाओं को जगा दिया. लगभग चार घंटे की लंबी फिल्म देखते हुए वे एक पल के लिए भी बोर नहीं हुए और पूरी तरह से फिल्म में खोए रहे. विराट ने निर्देशक आदित्य धर की खूब तारीफ की. उन्होंने उन्हें 'ब्रिलियंट निर्देशक कहा और बोले कि उनकी टैलेंट और कॉन्फिडेंडट पूरी फिल्म में साफ दिखाई देता है. साथ ही उन्होंने सभी कलाकारों के परफॉरमेंस की तारीफ की, लेकिन खासतौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग को 'बेहद शानदार' बताया.
क्या रहा आदित्य धर का जवाब?
विराट ने कहा कि रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए हैं. उनकी एक्टिंग देखकर उन्हें बहुत हैरानी हुई और वे बार-बार कहते रहे कि यह वाकई अद्भुत था. विराट की इस पोस्ट पर निर्देशक आदित्य धर ने भावुक होकर जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'वाह! यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हो रहा है. विराट, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं आपके अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों से ही आपका बड़ा फैन रहा हूं. एक जनरेशन में एक बार आने वाले दिग्गज को इस तरह प्यार और सम्मान देते देखना दिल को छू जाता है. जिस तरह आप हर बार मैदान पर उतरकर देश का रिप्रेजेंट करते हैं, वह हमें बहुत इंस्पायर्ड करता है. हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत को प्राउड करने की पूरी कोशिश करेंगे जय हिंद.'
अनुष्का शर्मा ने फिल्म को क्या कहा?
अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को 'शानदार फिल्म' बताया. उन्होंने आदित्य धर की मेहनत और दृढ़ संकल्प की खूब सराहना की. अनुष्का ने लिखा कि फिल्म बेहद दिलचस्प, गॉर्जियस और बारीकी से बनाई गई है. यह दर्शकों का ध्यान शुरू से अंत तक बांधे रखती है. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर को एक बेहद फंडामेंटल और सेल्फ-कॉन्फिडेंस से भरे फिल्म निर्माता बताया. अनुष्का ने अपनी पुरानी फिल्मों के को-एक्टर रणवीर सिंह की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणवीर ने फिल्म में अपने दमदार किरदार को बहुत शानदार तरीके से निभाया है. साथ ही उन्होंने फिल्म के बाकी सभी कलाकारों की भी सराहना की और कहा कि उनके बिना इस फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती. अनुष्का की इस सुंदर प्रतिक्रिया पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, 'आप जैसी एक्स्ट्राऑर्डिनरी टैलेंट से इतनी प्यारी तारीफ पाकर हम सचमुच खुश हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद, अनुष्का.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रदर्शन
इस बीच, फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है. भारत में इसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की रफ्तार अभी भी धीमी नहीं हुई है और यह लगातार दर्शकों को थिएटरों की ओर खींच रही है. यह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी हस्तियों की तारीफ फिल्म की टीम के लिए बहुत खास है. इससे साबित होता है कि अच्छी कहानी, शानदार निर्देशन और बेहतरीन एक्टिंग हमेशा लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं.