प्यार सबकुछ है! Trisha Krishnan ने Vijay के साथ अपने रिश्ते पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

साउथ सुपरस्टार विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी देकर बड़ा आरोप लगाया है. इसी बीच तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आने से अफवाहों को और हवा मिल गई है.

Trisha Krishnan Cryptic Post(Image Source:  Instagram: trishakrishnan )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

सुपरस्टार-पॉलिटिशियन विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बीच प्रेम संबंधों की अफवाहें कई सालों से लगातार चल रही हैं. अब इन अफवाहों में नई जान आ गई है क्योंकि विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी दे दी है. संगीता ने कोर्ट में दावा किया है कि विजय का अपनी एक को-एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल है.

इसी वजह से उनके वैवाहिक जीवन में बहुत बड़ी दरार आ गई है. इस घटना के बाद विजय और तृषा के बीच की अफवाहें और भी तेज हो गई हैं.  रविवार को तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के साथ उन्होंने शांति, आत्मसम्मान और प्रेम से जुड़ा एक बहुत ही गहरा मैसेज लिखा.

तृषा ने पोस्ट में क्या लिखा?

वीडियो में तृषा ने लिखा, 'मैं अब जीवन के उस पड़ाव पर पहुंच गई हूं जहां मैं किसी के साथ बहस नहीं करती. अगर कोई कहे कि हाथी उड़ सकता है, तो मैं कहूंगी ठीक है, आप बिल्कुल सही हो. ऐसा इसलिए नहीं कहती कि मैं उससे सहमत हूं, बल्कि इसलिए कि मुझे अब किसी को समझाने या सही साबित करने की कोई जरूरत नहीं लगती. मैंने एक बहुत जरुरी बात सीखी है- सही होने से कहीं ज्यादा कीमती शांति है. चुप रहना और शांत रहना, किसी को समझाने की कोशिश करने से बहुत आसान और सस्ता है.

तृषा के लिए प्यार क्या है?

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हर इंसान आपके समय और आपकी एनर्जी का हकदार नहीं होता. कुछ बहसें सिर्फ गलतफहमी नहीं होतीं, वे सिर्फ खुद को थकाने का तरीका होती हैं. इसलिए मैं अब बहस से मना कर देती हूं मुस्कुरा लेती हूं और शांत रहती हूं. यही असली विकास है बिना शोर-शराबे के, बिना रिएक्शन दिए, बस बेफिक्र और शांत रहना.' इसके अलावा तृषा ने एक सुंदर कोट भी शेयर किया. उसमें लिखा था- प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्यार के बिना सब कुछ बिल्कुल बेमतलब है.' उन्होंने इसे फैक्ट बताया. 

विजय और तृषा का रिश्ता

विजय और तृषा दोनों ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे हैं. उन्होंने 'घिल्ली', 'लियो' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है. तृषा ने विजय की फिल्म 'द गोट' में भी एक छोटी भूमिका निभाई थी. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर हमेशा से बहुत पसंद की जाती रही है. लंबे समय से इन दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध होने की खबरें आती रहती हैं. जब से संगीता ने तलाक की याचिका दाखिल की है, तब से ये अफवाहें और ज्यादा जोर पकड़ गई हैं. हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने इन बातों पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. 

तलाक की याचिका में क्या आरोप लगाए गए?

खबरों के अनुसार, संगीता ने चेंगलपट्टू जिले की फैमिली कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत तलाक की अर्जी लगाई है. उन्होंने कहा है कि उनका शादीशुदा जीवन अब पूरी तरह टूट चुका है और इसे ठीक नहीं किया जा सकता. उन्होंने विजय पर एक बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस  के साथ बाहर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता करने, उन्हें लगातार अपमानित करने, अकेला छोड़ देने और घर में अलग-अलग रहने को मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. संगीता का कहना है कि 2021 से विजय इमोशनली रूप से उनसे बहुत दूर हो गए थे. ध्यान रहे, ये सिर्फ कोर्ट में दिए गए आरोप हैं. इनकी अभी कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. 

दोनों को साथ देखा गया

तलाक की खबर सामने आने के ठीक बाद, विजय और तृषा दोनों को चेन्नई में एक शादी समारोह में साथ देखा गया. वे निर्माता कलपथी सुरेश के बेटे की शादी में गए थे. दोनों एक साथ मंच पर गए न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद दिया और तस्वीरें खिंचवाईं. इस घटना ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को और हवा दे दी.

तृषा की अगली फिल्म

तृषा कृष्णन अब एक्शन ड्रामा फिल्म 'करुप्पू' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी कर रहे हैं. इसमें सूर्या मुख्य भूमिका में हैं जबकि तृषा भी लीड रोल में हैं. फिल्म में आरजे बालाजी, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, योगी बाबू और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 

Similar News