इस हफ्ते OTT पर O Romeo से लेकर The Boys Season 5 तक, घर बैठे देखें ये 7 जबरदस्त रिलीज
अप्रैल के इस हफ्ते OTT पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ शामिल है. Amazon Prime, Netflix और Jio Hotstar पर दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट तैयार है.
OTT Releases April 2026: अगर आप घर बैठे कुछ नया और एंटरटेनिंग कंटेंट देखना चाहते हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन्स आ रहे हैं. रोमांस, क्राइम, एक्शन, कॉमेडी और साइंस फिक्शन हर तरह का मूड यहां मिल जाएगा.
1. ओ रोमियो
इस हफ्ते की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित रिलीज है शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो।
यह फिल्म रोमांस और क्राइम का यूनिक मिक्स है. कहानी अंडरवर्ल्ड और प्यार की उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है. शाहिद कपूर को यहां काफी इंटेंस और पावरफुल रोल में देखने को मिलेगा, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आएगा. तृप्ति डिमरी के साथ उनकी नई जोड़ी भी ताज़ा और रोचक लग रही है.
कब और कहां: 10 अप्रैल को Amazon Prime Video पर रिलीज हो रही है. अगर आपको रोमांटिक क्राइम ड्रामा पसंद है तो यह फिल्म जरूर देखें.
2. तू या मैं
यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है. कहानी दो अलग-अलग दुनिया के युवाओं की है. एक तरफ अमीर और फेमस इन्फ्लुएंसर शनाया कपूर, दूसरी तरफ नाला सोपारा का रैपर जो रील्स बनाता है. दोनों एक वीडियो शूटिंग के लिए साथ काम करते हैं और धीरे-धीरे उनमें प्यार हो जाता है. लेकिन जैसे ही शनाया प्रेग्नेंट होती है, उनकी जिंदगी में ट्विस्ट आ जाता है. दोनों गोवा घूमने जाते हैं, जहां वे एक ऐसे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं जिसमें मगरमच्छ हैं. पूरी फिल्म इसी डेंजरस पूल वाली स्थिति से इंस्पायर्ड है.
कब और कहां: 10 अप्रैल से Netflix पर उपलब्ध होगी. थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन.
3. द बॉयज सीजन 5
दुनिया भर में बेहद पॉपुलर डार्क सुपरहीरो सीरीज 'द बॉयज' का आखिरी सीजन आ रहा है. इस सीजन में होमलैंडर और बुचर के बीच का लंबा संघर्ष खत्म होने वाला है. एक्शन, हिंसा, सटायर और ट्विस्ट से भरा यह सीजन फैंस का इंतजार खत्म कर देगा.
कब और कहां: 8 अप्रैल से Amazon Prime Video पर शुरू हो रहा है.
4. स्टार वार्स: मॉल- शैडो लॉर्ड
साइंस फिक्शन और स्टार वार्स के दीवानों के लिए अच्छी खबर. डार्थ मॉल की कहानी पर आधारित यह नई सीरीज 6 अप्रैल को रिलीज हो रही है. यह हिंदी डब में भी उपलब्ध होगी।
कब और कहां: Jio Hotstar पर देख सकते हैं.
5. 'द बिग मिस्टेक'
यह एक हल्की-फुल्की फैमिली क्राइम कॉमेडी सीरीज है. इसमें छोटी-छोटी गलतियों से कैसे बड़ी-बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं, यह मजेदार तरीके से दिखाया गया है. कहानी में एक भाई-बहन की जोड़ी अनजाने में क्राइम की दुनिया में फंस जाती है.
कब और कहां: 9 अप्रैल से Netflix पर. अगर आपको हल्का-फुल्का और मस्ती भरा कंटेंट चाहिए तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है.
6. कप्तान
साकिब सलीम की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज। इसमें एक साहसी पुलिस अधिकारी की कहानी है जो अपराध को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
कब और कहां: 3 अप्रैल को Amazon Prime Video पर आ चुकी है और आप इसे फ्री में देख सकते हैं.
7. मामला लीगल है सीजन 2
पहले सीजन की सफलता के बाद अब दूसरा सीजन आ रहा है. वीडी त्यागी इस बार वकील नहीं, बल्कि जज की भूमिका में नजर आएंगे. कोर्टरूम का पागलपन और उनकी नई चुनौतियां इस सीजन में और भी ज्यादा हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाई गई हैं. कॉर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन है.