कब से आ रहा है The Traitors 2, श्वेता तिवारी, मलिका शेरावत से लेकर रिया चक्रवर्ती तक, जानें कौन-कौन हैं 21 कंटेस्टेंट

Amazon Prime Video पर जल्द ट्रेटर्स 2 आने वाला है. इस बार शो में बहुत कुछ खास होने वाला है. शो को करण जौहर होस्ट करेंगे. 21 कंटेंस्टेंट्स खुद को कातिलाना अंदाज में Introduce कर रहे हैं.

( Image Source:  Instagram : Mallika Sherawat and Shweta Tiwari )

करण जौहर जल्द ही Traitors 2 लेकर आने वाले हैं. पहली बार मिली जबरदस्त कामयाबी के बाद, करण जौहर प्राइम वीडियो की रियलिटी सीरीज को होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं और इस बार उन्होंने कंटेस्टेंट्स का और भी दिलचस्प और अलग-अलग तरह का ग्रुप इकट्ठा किया है. 13 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे सीजन में बॉलीवुड, टेलीविजन, सोशल मीडिया, म्यूजिक, फूड, बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की 21 हस्तियां एक साथ आ रही हैं.

इन 21 कंटेंस्टेंट्स में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती , एक्ट्रेस मलिका शेरावत, कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी, क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल, शालिनी पस्सी, अभिषेक मलहान, सेलेब्रिटी शेफ रणवीर ब्रार, टीवी एक्ट्रेस क्रिसटल डिसूजा, दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल, एक्ट्रेस पारुल गुलाटी, सौंदस मौफाकिर, एक्टर हरमन सिंघा, इक्का, आदित्य कुलश्रेष्ठ, तान्या पुरी, करण सिंह, फैशन ब्यूटी क्रिएटर रिडा थराना, साहिल सलाठिया, अंश चोपड़ा और प्रिश शामिल हैं. 

इस सीजन में और भी ज्यादा ट्विस्ट, धोखे और साइकोलॉजिकल गेमप्ले देखने को मिलेगा, क्योंकि 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट जीतने के टाइटल और प्राइज मनी के लिए मुकाबला करेंगे. प्रीमियर के बाद हर गुरुवार को नए एपिसोड रिलीज होंगे.

करण जौहर, जो इस शो के होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं, उनसे पूछा गया कि क्या वह पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा सख्त और बेबाक होंगे. उन्होंने कहा, "मेरी पहचान ही ऐसी है! मैं नरमी नहीं बरतूंगा। मैं निश्चित रूप से ज्यादा सख्त रहूंगा. लेकिन हम दर्शकों का मनोरंजन करना कभी नहीं भूलेंगे. किसी भी लोकप्रिय शो का यही तरीका होता है. मुझे बहुत गर्व है कि हमारा शो, 'द ट्रेटर्स', अपने दूसरे सीजन में है. आप जानते हैं, जब आपको किसी स्ट्रीमर से मंजूरी मिलती है और शो का दूसरा सीज़न आता है, तो यह दिखाता है कि पहला सीजन कितना लोकप्रिय रहा होगा कि हमें दूसरे सीजन के लिए मंजूरी मिली.'

करण ने बताया कि इस सीजन ने उन्हें चौंकाया, हैरान किया, परेशान किया और यहां तक कि डरा भी दिया. उन्होंने धोखे, हमलों, हेर-फेर और ऐसी रणनीतियों का स्तर देखा जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी.

जब कहते हैं कि शो का नाम 'द ट्रेटर्स' है और यह एक गेम है, तो यकीन मानिए, एक समय के बाद यह सिर्फ एक गेम नहीं रह गया... यह धोखे का एक जबरदस्त धमाका बन गया. सचमुच, हर रात कोई न कोई हमला होता था और पीठ में छुरा घोंपा जाता था. इसमें इमोशन्स की कोई कमी नहीं होगी और दूसरे शो के उलट, इसका विनर कोई मामूली खिलाड़ी नहीं होगा.

Similar News