टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स कौन, जिनकी शादी की हो रही इतनी चर्चा, वेडिंग वेन्यू Madison Square Garden भी बेहद खास, जानें बड़ी बातें
मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स 3 जुलाई को न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी करने जा रहे हैं. जिसकी चर्चा दुनियाभर में चल रही है.
Taylor Swift Travis Kelce Wedding
(Image Source: X/ @Complex, @PopTingz )Taylor Swift-Travis Kelce Wedding: दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियों में शामिल पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित होने वाला यह समारोह इस साल की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में शामिल हो सकता है.
बताया जा रहा है कि शादी से पहले गुरुवार रात एक निजी प्री-वेडिंग डिनर का आयोजन होगा, जबकि शादी 3 जुलाई को होगी. कार्यक्रम में 1100 से अधिक मेहमानों के शामिल होने की संभावना है और पूरे आयोजन पर करीब 190 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.
कब हुई थी सगाई?
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से ने अगस्त 2025 में अपनी सगाई की घोषणा की थी. इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. अब न्यूयॉर्क में होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है.
X/ @itzz_Yuvan
मैडिसन स्क्वायर गार्डन क्यों है खास?
1. इसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरिना में शामिल किया जाता है।
2. साल 1971 में यहीं मोहम्मद अली और जो फ्रेजियर के बीच ऐतिहासिक 'Fight of the Century' हुई थी.
3. यह न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में पेन स्टेशन के ऊपर स्थित है.
4. टेलर स्विफ्ट यहां कई बार हाउसफुल कॉन्सर्ट कर चुकी हैं.
5. साल 2015 में पोप फ्रांसिस ने भी यहां एक विशाल धार्मिक सभा को संबोधित किया था.
X/ @taylorswift13
कौन हैं टेलर स्विफ्ट?
टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर 1989 को अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य के वेस्ट रीडिंग में हुआ था. वह दुनिया की सबसे सफल गायिका-गीतकारों और संगीत निर्माताओं में गिनी जाती हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक पब्लिशिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था.
रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 2 से 2.1 बिलियन डॉलर के बीच आंकी जाती है. उन्हें संगीत जगत की पहली ऐसी अरबपति कलाकार माना जाता है, जिन्होंने बिना किसी बड़े फैशन या कॉस्मेटिक ब्रांड व्यापार के केवल संगीत, एल्बम और लाइव कॉन्सर्ट के दम पर यह मुकाम हासिल किया.
X/ @Rin_Arin_
कौन हैं ट्रैविस केल्स?
ट्रैविस केल्स अमेरिका के सबसे सफल और लोकप्रिय एनएफएल खिलाड़ियों में शामिल हैं. उनका जन्म 5 अक्टूबर 1989 को वेस्टलेक, ओहायो में हुआ था. वह 2013 से लगातार कंसास सिटी चीफ्स के लिए खेल रहे हैं और अपनी टीम को तीन सुपर बाउल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. ट्रैविस अपने बड़े भाई और पूर्व एनएफएल खिलाड़ी जेसन केल्से के साथ 'New Heights' नाम का लोकप्रिय पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पॉडकास्ट की री-डील करीब 100 मिलियन डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) में हुई थी.
X/ @TheSwiftSociety
कैसे है शादी को लेकर सुरक्षा के इंतजाम?
न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने कहा है कि पुलिस इस बड़े आयोजन पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. वहीं, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी पुष्टि की है कि इस आयोजन के लिए आवश्यक मंजूरी प्रदान कर दी गई है.