बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. दुबई के एक होटल में हुई उनकी मौत ने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया था. करोड़ों चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी. शुरुआत में उनकी मौत को हार्ट अटैक से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में सामने आई फोरेंसिक रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण बाथटब में डूबना बताया गया.

श्रीदेवी की मौत से जुड़ी इस घटना पर आज भी अलग-अलग तरह की बातें सामने आती रहती हैं. जहां पैरानॉर्मल एक्सपर्ट सौरभ पूनिया ने ‘स्टेट मिरर’ के जीतेंद्र चौहान से बातचीत में बताया कि उन्होंने दुबई में एक खास तरीके से श्रीदेवी से ‘कम्युनिकेशन’ करने की कोशिश की थी. बातचीत के दौरान डूबने, ड्रिंक और उनके पति बोनी कपूर से जुड़े सवाल सामने आए. सौरभ ने बताया कि इन सवालों पर उन्हें क्या जवाब सुनने को मिले और उस अनुभव के दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ.

कैसे की सौरभ ने श्रीदेवी की आत्मा से बात?

instagram-@sridevi.kapoor

सौरभ ने बताया कि वह किसी काम से दुबई गए थे. इसी दौरान उन्होंने उस जगह के आसपास एक होटल में बैठकर श्रीदेवी से बात करने कोशिश की, लेकिन उन्होंने करीब डेढ़ से दो घंटे तक ध्यान लगाकर जवाब पाने की कोशिश की. पहली कोशिश में उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने दोबारा कोशिश करने का फैसला किया. सौरभ के मुताबिक, उन्होंने बाथटब में पानी भरकर और फिर उसे खाली करके दोबारा अपनी प्रक्रिया शुरू की. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें जवाब मिले.

‘श्री’ नाम सुनकर सौरभ हुए हैरान

सौरभ के मुताबिक, उन्होंने सामने मौजूद कथित मौजूदगी से पूछा कि वह किससे बात कर रहे हैं. जहां जवाब में ‘श्री’ नाम आया. उन्होंने बताया कि यह बात उनके लिए इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि श्रीदेवी को उनके पति बोनी कपूर भी ‘श्री’ कहकर बुलाते थे. इसके बाद उन्होंने कुछ सामान्य सवाल पूछे. 

मौत को लेकर पूछे सवालों पर क्या मिला जवाब?

सौरभ ने बातचीत में बताया कि उन्होंने श्रीदेवी की मौत से जुड़े सवाल भी पूछे. उनके मुताबिक, जब उन्होंने पूछा कि आखिरी समय में क्या हुआ था, तो कथित जवाब में ‘टब’ और ‘डूबना’ जैसे शब्द सामने आए. इसके बाद उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि क्या किसी ने उन्हें नुकसान पहुंचाया था. सौरभ के दावे के अनुसार, बातचीत में ‘हस्बैंड’ और एक नाम का भी जिक्र आया. हालांकि, उन्होंने उस नाम को पब्लिक करने से इनकार किया.

Full View

ड्रिंक और कमरे से जुड़े सवाल का भी किया जिक्र

सौरभ ने आगे बताया कि श्रीदेवी से जब उन्होंने पूछा कि क्या आपने ड्रिंक की थी, तब इस पर उन्होंने हां कहा था. उन्होंने यह भी बताया कि जवाबों में श्रीदेवी खुद बाथरूम में जाकर नहीं गिरी थीं, उन्हें गिराया गया था. 

श्रीदेवी की मौत पर ऑफिशियल रिपोर्ट क्या कहती है?

instagram-@sridevi.kapoor

 श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई के जुमैरा एमिरेट्स टावर्स होटल में हुई थी. उनकी मौत की शुरुआती खबरों में हार्ट अटैक की बात सामने आई थी, लेकिन बाद की जांच में तस्वीर अलग सामने आई. दुबई पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह Accidental Drowning यानी दुर्घटनावश डूबना बताई गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी होटल के कमरे के बाथरूम में मौजूद बाथटब में बेहोशी की हालत में मिली थीं. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

डिसक्लेमर: इस खबर का मकसद अंधविश्वास, भय, तंत्र-मंत्र, काला जादू या किसी भी प्रकार की अवैज्ञानिक मान्यताओं को बढ़ावा देना या उनका समर्थन करना नहीं है. यह कंटेंट केवल जानकारी, चर्चा और जागरूकता के लिहाज से प्रस्तुत किया गया है. इसमें व्यक्त अनुभव, दावे या विचार संबंधित व्यक्तियों के व्यक्तिगत अनुभव और कथनों पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य न माना जाए. पाठकों से अनुरोध है कि वे अपने विवेक और समझ का उपयोग करें.