एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सेक्स टॉयज को सेल्फ केयर यानी खुद की देखभाल से जोड़कर अपनी राय रखी है. श्रुति का कहना है कि अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कोई चीज खरीदना हर इंसान का पर्सनल फैसला है. उन्होंने सेक्स टॉयज की तुलना नेक मसाजर से करते हुए कहा कि लोग इसे किस तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, यह उन पर निर्भर करता है. 

श्रुति हासन ने कहा कि सेल्फ केयर और सेक्स टॉयज को अलग-अलग नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, किसी को भी अपनी पसंद के लिए दूसरों की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है और न ही किसी को इस आधार पर जज किया जाना चाहिए. 

सेक्स टॉयज को लेकर क्या बोलीं श्रुति हासन?

श्रुति हासन ने कहा कि लोग उनकी बात से सहमत हों या नहीं, उन्हें अपनी पसंद के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक, खुद की देखभाल करना और सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करना, दोनों एक ही बात है.

नेक मसाज के लिए खरीद सकते हैं

एक्ट्रेस ने नेक मसाजर का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई क्या खरीदना चाहता है, यह उसकी अपनी पसंद और जरूरत पर निर्भर करता है. किसी को भी उसकी पसंद के लिए गलत नहीं ठहराना चाहिए.

क्यों करना चाहिए इस्तेमाल?

एक्ट्रेस का मानना है कि खुश और संतुष्ट रहने के लिए खुद को बेहतर बनाना जरूरी है. इंसान को खुद को समझना चाहिए और अपनी खूबियों को निखारने की कोशिश करनी चाहिए.

पहले भी खुलकर बोल चुकी हैं श्रुति

श्रुति हासन इससे पहले भी महिलाओं और शरीर से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने लड़कों को भी पीरियड्स होने की इच्छा जताने वाला बयान दिया था, जिस पर काफी चर्चा हुई थी. अब सेक्स टॉयज को सेल्फ केयर से जोड़ने वाली उनके कमेंट ने एक बार फिर निजी पसंद, आजादी और समाज की सोच को लेकर बहस छेड़ दी है.