Sherlyn Chopra: एडल्ट मैगज़ीन कवर पर आने वाली पहली भारतीय, पैसों के लिए बनाया संबंध; एक्ट्रेस के टॉप डार्क सीक्रेट
शर्लिन चोपड़ा की पहचान सिर्फ बोल्ड इमेज तक सीमित नहीं है. कास्टिंग काउच, प्लेबॉय विवाद, सर्जरी और गंभीर बीमारी ने उनकी जिंदगी को कई बार तोड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.;
पिछले 20 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में टिकी हुई शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपने बोल्ड कपड़ों और विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. शर्लिन ने जिन्होंने साल 2005 में बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी 2007 में आई उनकी फिल्म फिल्म 'रेड स्वास्तविक' ने खूब तहलका मचाया. वह 28 साल की उम्र में एडल्ट मैगजीन प्ले बॉय के कवर पर आने वाली पहली भारतीय महिला रही. लेकिन उनके न्यूड पोज़ पर जमकर विवाद हुआ. शायद उनके इस बोल्ड कदम के चलते उन्हें हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर ने एक ऑब्जेक्ट की तरह देखा. जहां उनका इस्तेमाल ज्यादा हुआ लेकिन काम कम मिला.
पिछले साल वह उन्होंने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाए थे. उस समय वह काफी चर्चा में थी. 11 फरवरी को वह अपना 39वां जन्मदिन मना रही है. शर्लिन चोपड़ा, जिनका असली नाम मोना चोपड़ा है उनका जन्म 1984 को हैदराबाद में एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. वह अपनी बोल्ड इमेज और विवादों के लिए जानी जाती हैं. उनकी अनकही कहानी बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाइयों से भरी है, जहां आउटसाइडर होने के नाते उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
Instagram: _sherlynchopra_
हैदराबाद में बीता बचपन
शर्लिन का बचपन हैदराबाद में बीता, जहां उन्होंने अपनी स्कूलिंग पूरी की. वह शुरू से ही मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर फोकस्ड थी. 2002 में उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया फिल्म 'A Film by Aravind' से, लेकिन वहां से उन्हें ज्यादा ऑफर्स नहीं मिले. फिर उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया, जहां 2005 में 'Time Pass' जैसी फिल्मों से शुरुआत की. लेकिन यहां भी रास्ता आसान नहीं था. एक आउटसाइडर के रूप में, जहां स्टार किड्स को आसानी से मौके मिलते हैं, शर्लिन को बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. वह कहती हैं कि बॉलीवुड में फेवरिटिज्म बहुत ज्यादा है. नेपोटिज्म की वजह से टैलेंटेड आउटसाइडर्स को साइडलाइन कर दिया जाता है.
Instagram: _sherlynchopra_
क्या तुम्हारे ब्रेस्ट रियल हैं?
शर्लिन की अनकही कहानी का सबसे डार्क पार्ट है कास्टिंग काउच. वह बताती हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में डायरेक्टर्स उन्हें अजीब सवाल पूछते थे, जैसे 'क्या तुम्हारे ब्रेस्ट रियल हैं? क्या मैं टच कर सकता हूं? एक बार एक मैरिड डायरेक्टर ने उनसे गलत बिहेवियर किया, जिसके बारे में वह कहती हैं कि वह डायरेक्टर अपनी अरेंज्ड मैरिज से खुश नहीं था और उन्हें परेशान करता रहा. ऐसे इंसिडेंट्स ने उनके मन पर गहरा असर डाला. इसके अलावा, 2020 में मीटू मूवमेंट के दौरान उन्होंने KWAN टैलेंट एजेंसी के को-फाउंडर अनिर्बन दास ब्लाह पर सेक्शुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगाया, जिसमें वह दावा करती हैं कि मीटिंग के दौरान अनुचित सवाल पूछे गए. राम गोपाल वर्मा ने उन्हें एक एडल्ट फिल्म ऑफर की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. शर्लिन मीटू मूवमेंट की सपोर्टर हैं और कहती हैं कि इंडस्ट्री और सोसाइटी में रिग्रेसिव माइंडसेट के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. इन अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया, लेकिन इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्होंने कई बार खुद को साबित करना पड़ा.
Instagram: _sherlynchopra_
पैसों के लिए बना फिजिकल रिलेशन
शर्लिन को 'दिल बोले हडिप्पा' में शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी के साथ भी देखा गया. हालांकि इस के बाद उनकी अपीयरेंस किसी बड़ी फिल्म में देखने को नहीं मिली. शर्लिन चोपड़ा अपने काम की वजह से पॉपुलर नहीं हो पाईं. इसलिए, वह कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों और बोल्ड कपड़ों से ध्यान खींचने की कोशिश करती हैं. शर्लिन चोपड़ा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में एक बड़ा कन्फेशन किया था. उन्होंने माना था कि पहले उन्होंने पैसों के लिए फिजिकल रिलेशन बनाए थे. उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए यह रास्ता चुना था. शर्लिन चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में कहा था, 'मुझसे कई बार पैसे के बदले फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा गया है. मैंने पहले भी पैसे के लिए रिलेशनशिप बनाए हैं. मैं यह बात अपनी इमेज खराब या अच्छी या बुरी दिखाने के लिए नहीं कह रही हूं. मैं बस यह कह रही हूं कि आज भी लोग मुझसे फिजिकल रिलेशन के लिए कॉन्टैक्ट करते हैं, लेकिन मैं अब ऐसा नहीं करती.'
Instagram: _sherlynchopra_
इस मामले में बनी पहली भारतीय
2012 में उन्होंने बीबीसी हिंदी को इंटरव्यू दिया था. जब एडल्ट 'प्लेबॉय मैगजीन' के फाउंडर ह्यू हेफनर ने ट्वीट किया था इस बाद कवर पेज का फेस होंगी शर्लिन चोपड़ा. एक बड़ी हैडलाइन बनी, और उस दौरान बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू शर्लिन ने कहा, 'मैं 'प्लेबॉय मैगजीन' में न्यूड पोज़ देने वाली पहली भारतीय बन गई हूं मुझे अपने आप पर गर्व हो रहा है. हां, मैंने इस बारें में अपनी बहन को बतया है लेकिन मेरी मां को इसके बारें में कुछ नहीं पता है. जब मैं उनसे मिलूंगी तो उन्हें इस बारें में जरूर बता दूंगी. मैं ह्यू हेफनर को अपना आइडल मानती हूं हालांकि उनकी मैगजीन इतनी चली नहीं क्योंकि उस समय तक एडल्ट वेबसाइट पर फ्री पोर्न आ चुकी थी. जिसकी वजह से उनकी मैगजीन में गिरावट आई.
Instagram: _sherlynchopra_
ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और सर्जरीज की कीमत
बॉलीवुड की अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स ने शर्लिन को भी प्रभावित किया. वह बताती हैं कि इंडस्ट्री में 'परफेक्ट लुक' के लिए शॉकिंग ब्यूटी प्रोसीजर्स आम हैं, और उन्होंने खुद कई सर्जरीज करवाईं. लेकिन एक सर्जरी गलत हो गई, जिससे उन्हें भारी दर्द और कॉम्प्लिकेशन्स का सामना करना पड़ा जिसमें उनका ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट भी शामिल है. इससे ज्यादा दुखद यह है कि वह मां नहीं बन सकतीं, जो उनकी पर्सनल लाइफ की एक बड़ी ट्रेजेडी है. वह एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी 'सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस' (SLE) से पीड़ित हैं, जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें मां न बनने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि इस कंडीशन में कंसीव करना उनके और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. यह बीमारी 2021 में उनके किडनी फेलियर की वजह भी बनी थी. शर्लिन कहती हैं कि बड़े सेलिब्रिटीज को दूसरों की परवाह नहीं होती, वे सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं.
Instagram: _sherlynchopra_
पर्सनल ट्रेजेडी: फादर की मौत और हेल्थ इश्यूज
शर्लिन की लाइफ में पर्सनल स्ट्रगल्स भी कम नहीं. उन्होंने अपने फादर को खो दिया, जो उनके लिए बड़ा सदमा था. 2021 में किडनी फेलियर हुआ, जब उन्हें लगा कि मौत करीब है. डायलिसिस पर तीन महीने गुजारे, लेकिन फैमिली में से किसी ने किडनी डोनेट नहीं की वह कहती हैं कि उन्हें उतना प्यार नहीं मिला. यह दौर उनके लिए 'सेकंड लाइफ' जैसा था, जहां उन्होंने लड़ना सीखा.