Priyanka Chopra की दीवाली पार्टी में Sanya Malhotra का जलवा,ब्लैक-गोल्डन को-ऑर्ड सेट पर एथनिक केप ने दिया शानदार लुक
प्रियंका चोपड़ा की लॉस एंजिल्स में आयोजित दिवाली पार्टी में सान्या मल्होत्रा अपने स्टाइलिश अंदाज से आकर्षण का केंद्र रहीं. उन्होंने ब्लैक और गोल्डन को-ऑर्ड सेट के साथ लंबा कढ़ाईदार केप पहना, जिसने उनके लुक को एथनिक टच दिया. गोल्ड ज्वेलरी, मिरर-वर्क बैग और पायल ने उनके पूरे आउटफिट में खास चार्म जोड़ दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्य मलहोत्रा प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी में शामिल हुई. इस पार्टी का आयोजन लॉस एजिल्स में किया गया था. पार्टी में सान्या काफी अट्रकेटिव दिख रही थी, उनके आउटफिट का बात करें तो उन्होंने लॉग केप के साथ को-अर्ड सेट कैरी किया हुआ था जो इस तरह से डिजाइन किया गया था जिससे उनके लुक को एथनिक टच मिल रहा था.
सान्या ने ब्लैक और गोल्डन कलर का ब्लाउज और मिनी स्कर्ट पहनी थी, इसके ऊपर उन्होंने काफी लंबी केप जैकेट पहनी हुई थी. साथ ही, उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी, मिरर-वर्क वाला बैग और मेटैलिक हील्स पहनकर अपने लुक को पूरा किया. उनके लुक में सबसे खास थी उनकी पायल जो उनके लुक में चार रांच लगा रही थी. सान्या ने इवेंट की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो शानदार लग रही हैं.
सान्या ने इस मौके पर ब्लैक और गोल्डन कलर का एक को-ऑर्ड सेट चुना, जिसमें ट्रेडिश्नल बारीकियों और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन मेल था. उन्होंने एक सजावटी ब्लाउज के साथ उसी तरह की हाई-वेस्टेड मिनी स्कर्ट पहनी थी. इन दोनों पर ही गोल्डन कलर के बारीक डिजाइन बने हुए थे, जो इसे ओकेशन के अनुसार बढ़िया लुक देने में सफल थे.
इसके अलावा सान्या ने लॉग केप (जैकेट) पहनी थी.इसे अलग-अलग रंगों की धारियों वाले पैनलों और सुनहरी कढ़ाई से सजाया गया था. जैकेट के खुले सामने वाले हिस्से के किनारों पर बारीक काम था, जबकि स्लीव्स और निचले हिस्से पर फूलों के सुंदर डिजाइन बने थे.सान्या ने इसे बेहद बढ़िया तरीके से कैरी किया हुआ था.
इसके साथही उनकी ज्वेलरी और एसेसरीज की बात करें तो सान्या ने सोने के बड़े झुमकों और मांग टीके के साथ अपने लुक को ट्रडिश्नल टच दिया, जबकि बर्ड की शेप का मिरर वर्क वाला बैग उनके लुक में एक अनोखा आकर्षण जोड़ रहा था. आंखों का बेहतरीन मेकअप किया हुआ था, वहीं स्ट्रैप वाली मैटेलिक हील्स एक हल्की चमक बिखेर रही थीं. उन्होंने अपने बालों को एकदम सीधा रखकर बीच से मांग निकालते हुए पीछे एक बन में बांधा, ताकि सारा ध्यान उनकी ज्वेलरी और कपड़ों पर रहे.