इंटीमेट सीन से पहले एक्टर्स को कहा जाता है ये काम करने के लिए... Actress Nyra Banerjee ने बताया सेट का सीक्रेट- VIDEO
Nyra Banerjee ने Galatta India के इंटरव्यू में बताया कि इंटीमेट सीन से पहले एक्टर्स को क्या निर्देश मिलते हैं. सलमान खान पर उनकी टिप्पणी भी चर्चा में है.
अभिनेत्री नायरा बनर्जी इन दिनों अपने एक बेबाक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्मों और वेब शोज में इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से जुड़े ऐसे अनुभव शेयर किए हैं, जिनके बारे में आमतौर पर पर्दे के पीछे ही बात होती है. Galatta India को दिए इंटरव्यू में नायरा ने बताया कि इंटीमेट सीन शूट करने से पहले प्रोडक्शन टीम किस तरह की तैयारियां करती है और अभिनेताओं को क्या निर्देश दिए जाते हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंटीमेट सीन से पहले एक्टर्स को मिलते हैं खास निर्देश
Galatta India से बातचीत के दौरान नायरा ने बताया कि इंटीमेट सीन की शूटिंग के लिए सेट पर पहले से ही कुछ व्यवस्थाएं की जाती हैं. उनके मुताबिक, प्रोडक्शन टीम कलाकारों के कमरे में एक ट्रे भेजती है, जिसमें च्युइंग गम, परफ्यूम और सैनिटाइजर जैसी चीजें होती हैं. इसके अलावा पुरुष कलाकारों को कहा जाता है कि हल्के हो के आओ.
नायरा ने बताया कि उनके एक को-एक्टर ने उनसे इस बारे में बात की थी. उस अभिनेता को पहले से ही निर्देश दिया गया था कि वह शूटिंग पर आने से पहले खुद को रिलैक्स करके आए, ताकि सेट पर उसका ध्यान पूरी तरह एक्टिंग और क्रिएटिविटी पर रहे. नायरा के मुताबिक, उस अभिनेता ने उनसे कहा था कि वह प्रोफेशनल हैं और अपनी को-एक्टर की सहजता और सीमाओं का पूरा ध्यान रखेंगे.
इंटीमेट सीन के नाम से घबरा गई थीं नायरा
नायरा ने अपने शुरुआती अनुभव के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार इंटीमेट सीन शूट करना था, तब वह काफी डर गई थीं. उस समय वह एक गंभीर रिश्ते में भी थीं. शूटिंग के दौरान वह इतनी घबरा गईं कि रोने लगीं और सेट से बाहर चली गईं. नायरा ने बताया कि उनके को-एक्टर भी उस समय परेशान हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसी स्थिति को कैसे संभालें. अभिनेत्री के मुताबिक, उस वक्त उनके लिए यह अनुभव बिल्कुल नया था और उन्हें नहीं पता था कि इंटीमेट सीन की शूटिंग कैसे की जाती है.
सलमान खान को लेकर भी चर्चा में आया बयान
इंटरव्यू से जुड़ी सोशल मीडिया चर्चाओं में सलमान खान को लेकर नायरा का एक मजाकिया जवाब भी सुर्खियों में है. उनसे सलमान खान के बारे में सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कथित तौर पर निजी और शारीरिक संदर्भ में मजाक किया. इस टिप्पणी ने भी ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है. नायरा की बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान कलाकारों की तैयारी, आपसी सहमति और प्रोफेशनल सीमाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि हर कलाकार और हर सेट का अनुभव एक जैसा नहीं होता.