Lock upp 2 में पामेला के साथ ऐसा क्या करने लगे Ram Kapoor कि भड़क गईं Akanksha Chamola, बोलीं- अनसेफ फील नहीं कराओ
शो के नए प्रोमो में राम कपूर पामेला का पीछा करते हुए उनसे बहस कर रहे हैं. इस पर आकांक्षा उन्हें रोकती हुए कहती हैं कि आप किसी को घर में अनसेफ फील नहीं करा सकते.
रियलिटी शो lock upp2 पर लागातार ड्रामा बढ़ता जा रहा है. शो के नए प्रोमो में कंटेंस्टेंट राम कपूर, पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला के बीच में बहस दिखाई गई है. हाल ही के एपिसोड में वरुण यादव और पामेला के बीच विवाद हो जाता है. पामेला ने वरुण पर जानबूझकर महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया और उन्हें "सेक्सिस्ट" कहा. इसके बाद आकांक्षा और वरुण के बीच भी बहस हो गई.
फिर अचानक से राम कपूर बीच में आ जाते हैं और पामेला से उनकी बातों को लेकर सवाल-जवाब करते हैं. प्रोमो में राम पामेला से कहते दिखते हैं, 'औरत को टारगेट करना? बकवास है ये सब." वह उनसे यह भी कहते हैं कि इस मामले को जेंडर का मुद्दा न बनाएं. पामेला बहस में शामिल नहीं होना चाहती और बार-बार राम से कहती है कि वह उससे बात करना बंद करें लेकिन, राम उनका पीछा नहीं छोड़ते और जिद करते हैं कि वह उनसे बात करेंगे.
इस स्थिति से पामेला साफ तौर पर परेशान हो जाती है और कहती है, "हे भगवान, उसने लगभग मुझ पर अटैक ही कर दिया था.'इसी बीच आकांक्षा चमोला आ जाती हैं और राम से कहती हैं कि आप इस तरह किसी महिला को इस घर में असुरक्षित फील नहीं करा सकते. इससे पहला भी अन्य महिला प्रतियोगियों ने राम कपूर की फिजिकल इंटरैक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं. श्रेया कालरा ने सवाल उठाते हुए कहा था कि राम उनके गाल और माथे पर बार बार किस करते हैं. अपूर्वा मखीजा ने भी कहा थी कि भाई ये किस क्यों करते रहते हैं मुझे गुस्सा आ रहाा है.
फैमिली वीक के दौरान राम की पत्नी गौतमी कपूर जेल के अंदर आई थी. उन्होंने सबसे पहले उन्होंने राम कपूर को गले लगाया और प्यार जताया. इसके बाद वह सीधे श्रेया कालरा के पास गईं और हाथ जोड़कर बोलीं, "अगर राम से कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ कर दीजिए.
अगर उनके किसी बर्ताव से आपको बुरा लगा हो या आप असहज महसूस हुई हों, तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं." इसके बाद गौतमी ने श्रेया को गले लगाया और हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि अगर वह उन्हें गले लगाएं तो कोई दिक्कत तो नहीं होगी. इस पर श्रेया मुस्कुराईं और उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है.