अरे बाबा रे बाबा! Qazi Touqeer कौन, जिसने Bigg Boss 20 में सिचुएशनशिप और बेंचिंग का बता दिया ऐसा मतलब, पकड़ लेंगे माथा, VIDEO
बिग बॉस 20’ में काज़ी तौकीर अपने मजेदार अंदाज से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मैरी कॉम को ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ का मतलब समझाते नजर आए. हालांकि, इन Gen Z शब्दों की काजी ने ऐसी अनोखी डेफिनेशन दी कि मैरी कॉम के साथ-साथ फैंस भी हंसी नहीं रोक पाए.
बिग बॉस 20’ में सिंगर काजी तौकीर अपने अंदाज से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. कभी उनके गाने चर्चा में रहते हैं तो कभी उनकी मजेदार बातें और घरवालों के साथ होने वाली नोकझोंक सुर्खियां बटोरती हैं.
अब काजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में वह मैरी कॉम को Gen Z के चर्चित शब्द ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ का मतलब समझाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, काजी ने इन शब्दों की जो अपनी परिभाषा बताई, उसे सुनकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
वायरल वीडियो में उदिति सिंह, माही विज से ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ जैसे शब्दों के बारे में बात करती दिखाई देती हैं. इसी दौरान मैरी कॉम के साथ बैठे काजीउनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें इन Gen Z शब्दों का मतलब पता है. मैरी के जवाब से साफ हो जाता है कि वह इन शब्दों से ज्यादा परिचित नहीं हैं.
इसके बाद काज़ी खुद मैरी कॉम को इनका मतलब समझाने लगते हैं. उन्होंने ‘सिचुएशनशिप’ को अपने मजेदार अंदाज में एक जहाज और समुद्र से जोड़ दिया. उनकी यह अनोखी डेफीनेशन सुनकर आसपास बैठे लोग भी हंसने लगे.
‘बेंचिंग’ की डेफीनेशन सुनकर फैंस हुए लोटपोट
इसके बाद काजी ने ‘बेंचिंग’ को लेकर भी अपनी अलग ही कहानी सुना दी. उन्होंने इसे लड़के के बेंच पर बैठने और लड़की के बेंच के नीचे लेटने से जोड़कर समझाया. काजी की यह अजीबोगरीब डेफीनेशन सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है.
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दी. किसी ने इसे बेहद मजेदार बताया तो किसी ने कहा कि काजीकी बात सुनकर हंसते-हंसते पेट में दर्द हो गया. कई यूजर्स ने मजाक में यह भी कहा कि किसी को मैरी कॉम को इन शब्दों का असली मतलब जरूर बताना चाहिए.
‘गुरुकुल’ जीतकर मिली थी काजी को पहचान
काजी तौकीर मनोरंजन की दुनिया में नए नहीं हैं. उन्हें साल 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ से पहचान मिली थी. खास बात यह है कि इसी शो में अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी के तौर पर नजर आए थे. हालांकि अरिजीत कम वोट मिलने के कारण शो से बाहर हो गए थे, जबकि काजी ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी.
काजी और अरिजीत सिंह के बीच लंबे समय से दोस्ती है. काज़ी के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने पर अरिजीत ने सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट किया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें पहली बार ‘बिग बॉस’ देखना पड़ेगा, क्योंकि उनका रॉकस्टार काजी इस शो का हिस्सा है.
‘बिग बॉस 20’ में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा
सलमान खान के होस्ट किए जा रहे ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ. शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली है. शुरुआत से ही घर के अंदर रिश्तों, बहस और ड्रामे ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. काजी भी अपने मजेदार अंदाज के कारण तेजी से चर्चा में आ गए हैं. शो को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है.
क्या होता है सिचुएशनशिप का सही मीनिंग
क्या होती है बेंचिंग
बेंचिंग का सही अर्थ है किसी व्यक्ति या वस्तु को पूरी तरह से इस्तेमाल करने या उस पर निर्भर होने के बजाय बैकअप ऑप्शन के रूप में रिजर्व रखना.
आजकल की डेटिंग में, बेंचिंग तब होती है जब कोई आपको कॉर्नर पर रखता है. वे आपको सिर्फ इतना ही मैसेज या बात करते हैं जिससे आपकी दिलचस्पी बनी रहे, लेकिन वे किसी रियल रिलेशन के लिए कमिटिड नहीं होते. वे अक्सर ऐसा तब करते हैं जब वे दूसरे लोगों को डेट कर रहे होते हैं या बेहतर ऑप्शन सर्च कर रहे होते हैं.
स्पोर्ट्स की बात करें तो फुटबॉल या बास्केटबॉल जैसे टीम खेलों में, बेंचिंग का मतलब है कि कोच किसी खिलाड़ी को मुख्य खेल में खेलने के बजाय सब्स्टीट्यूट बेंच पर बैठा देता है.