Traitors 2 के लॉन्च इवेंट में Mallika Sherawat को Shweta Tiwari के लिए किया गया इग्नोर? फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो में मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी दोनों स्टेज पर फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं. हालांकि मलिका को साइड हटने के लिए कहने पर उनका कोई वाइल्ड रिएक्शन नहीं आया.

( Image Source:  Instagram : Shweta Tiwari, Mallika Sherawat )

करण जौहर का शो traitors 2 जल्द ही आने वाला है. शो के लॉन्च इवेंट के दौरान फोटो सेशन में श्वेता तिवारी की फोटो खींचने के लिए मल्लिका शेरावत को साइड कर दिया गया. इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता की फोटो खिच रही होती थी तो मल्लिका बीच में होती हैं और उन्हें साइड हटने के लिए कहा जाता है.

इसके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने कहा कि शायद उन्हें साइड हटने के लिए कहा गया. दरअसल स्टेज पर कुछ हलचल होती दिख रही है और कुछ एंगल से ऐसा लग रहा है कि मल्लिका को एक तरफ हटने के लिए कहा जा रहा है, जबकि श्वेता सोलो फोटो के लिए वहीं रुकी हुई हैं. एक यूजर ने ये भी लिखा कि ट्रेटर - सीजन 2' के प्रमोशन के दौरान मल्लिका शेरावत का अपमान हुआ है. हालांकि, असल में ऐसा नहीं हुआ. घटनाओं के पूरे क्रम को देखने पर पता चलता है कि मल्लिका से बात करने वाला व्यक्ति कथित तौर पर इवेंट की PR टीम का सदस्य था, न कि पैपराजी या सुरक्षाकर्मी.

ऐसा कोई इशारा भी नहीं है कि बातचीत के दौरान मल्लिका ने गुस्से में रिएक्ट किया हो या उनका अपमान किया गया हो. हालांकि इस क्लिप ने ऑनलाइन अटकले तेज हो गईं लेकिन वायरल हो रहे दावे किसी पक्की घटना के बजाय उस पल को देखने वालों की अपनी समझ पर आधारित हैं.

13 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे सीजन में बॉलीवुड, टेलीविजन, सोशल मीडिया, म्यूजिक, फूड, बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की 21 हस्तियां एक साथ आ रही हैं.

इन 21 कंटेंस्टेंट्स में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती , एक्ट्रेस मलिका शेरावत, कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी, क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल, शालिनी पस्सी, अभिषेक मलहान, सेलेब्रिटी शेफ रणवीर ब्रार, टीवी एक्ट्रेस क्रिसटल डिसूजा, दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल, एक्ट्रेस पारुल गुलाटी, सौंदस मौफाकिर, एक्टर हरमन सिंघा, इक्का, आदित्य कुलश्रेष्ठ, तान्या पुरी, करण सिंह, फैशन ब्यूटी क्रिएटर रिडा थराना, साहिल सलाठिया, अंश चोपड़ा और प्रिश शामिल हैं.

Similar News